News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मुरादाबाद में अब तक 56 प्रतिशत मतदान, सीटवार देखें मतदान फीसद


मुरादाबाद। LIVE Moradabad Election 2022 Phase 2 Voting : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान में मुरादाबाद में अब तक 56 फीसद लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। कांठ में अब तक 60.50, मुरादाबाद देहात में 51.47, कुंदरकी में 59.62, बिलारी में 54.64, ठाकुरद्वारा में 60.82, मुरादाबाद नगर में 49.20 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। इस बीच यहां पर कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और बसपा के कार्यकर्ता फोटो पर छींटाकशी को लेकर भिड़ गए। लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। पथराव से बूथ पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले को संभाला।

आज जनपद के 24,19,083 मतदाता सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय लड़ रहे 66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, अब बारी मतदाताओं की है। पहले चरण में कम हुई वोटिंग का दाग मुरादाबाद अपने ऊपर नहीं लगने देंगे। उत्साह दिखाएंगे और अपनी सरकार चुनने के लिए बटन दबाएंगे। 2017 की तुलना में इस बार मुरादाबाद में करीब एक लाख 28 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। इन सभी के हाथ में जनपद के 66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने की ताकत होगी। हाथ की अंगुली पर लगा नीला निशान बताएगी कि आप कितने जिम्मेदार हैं। इसलिए अपना मत का प्रयोग अवश्य करें। इन मतदाताओं में कुल 12,86,166 पुरुष और 11,32,781 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगी।

कांठ 60.50

मुरादाबाद देहात 51.47

कुंदरकी 59.62

बिलारी 54.64

ठाकुरद्वारा 60.82

मुरादाबाद नगर 49.20

मुरादाबाद जनपद के प्रमुख प्रत्याशी

कांठ – राजेश कुमार सिंह (चुन्नू) भाजपा, कमाल अख्तर सपा, आफाक अली खान बसपा, मोहम्मद इसरार सैफी कांग्रेस

ठाकुरद्वारा – अजय प्रताप सिंह भाजपा, नवाब जान सपा, मुजाहिद अली बसपा, सलमा आगा अंसारी कांग्रेस

मुरादाबाद ग्रामीण – कृष्ण कांत मिश्रा भाजपा, मोहम्मद नासिर सपा, अकील चौधरी बसपा, मोहम्मद नदीम कांग्रेस

मुरादाबाद शहर – रितेश कुमार गुप्ता भाजपा, मोहम्मद यूसुफ अंसारी सपा, इरशाद हुसैन सैफी बसपा, मोहम्मद रिजवान कुरैशी कांग्रेस

कुंदरकी – कमल प्रजापति भाजपा, जियाउर्रहमान बर्क सपा, मोहम्मद रिजवान बसपा, दरक्क्षा एहसान खान कांग्रेस

बिलारी – परमेश्वर लाल सैनी भाजपा, फहीम इरफान सपा, अनिल कुमार चौधरी बसपा

विधान सभा पुरुष महिला कुल मतदाता

कांठ 2,06,112 1,83,652 3,89,785

ठाकुरद्वारा 197486 173804 371298

मुरादाबाद देहात 2,05,648 1,83,870 3,89,540

मुरादाबाद नगर 2,81,137 2,47,830 5,29,022

कुंदरकी 2,04,660 1,75,800 3,80,475

बिलारी 1,91,123 1,67,825 3,58,963

महायोग 12,86,166 11,32,781 24,19,083