News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

PM Modi : जालंधर रैली मेंं पहुंचेे पीएम नरेन्‍द्र मोदी, कैप्‍टन अमरिंदर सहित कई नेताओं ने किया स्‍वागत


जालंधर, । Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में यहां पीएपी ग्राउंड में रैली  भाजपा गठबंधन की रैली शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रैली में पहुंच गए हैं। इससे पहले अभी स्‍थानीय और राज्‍य नेताओं के भाषण हो रहे हैं। रैली में पंंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींंडसा सहित अन्‍य नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है और रैली स्‍थल व आसपास के क्षेत्र में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है।

रैली को अभी मशहूर सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस  रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने खास अंदाज मेंं गीत गाते हुए अपना भाषण दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी रैली को संबोधित किया। रैली के मंच पर भाजपा नॉर्थ के उम्मीदवार केडी भंडारी, पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्‍यमंंत्री सोम प्रकाश, सरबजीत सिंह मक्कड़,  मनोरंजन कालियासुरेंद्र महेश भी  मौजूद हैं।

रैली के लिए  जालंधर के पीएपी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की गई है। पूरे शहर में चप्‍पे- चप्‍पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैंं। रैली स्‍थल पर पंंजाब और जालंधर के भाजपा नेताओं के साथ पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सोदान सिंह और रैली के प्रभारी सुनील ज्‍योति भी मौजूद हैं।

रैली को पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी संबोधित करेंगे। रैली में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढ़ींंडसा भी मौजूद रहेंगे। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के भाजपा के साथ गठजोड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ पहली चुनाव रैली में शामिल होंगे।

रैली के मद्देनजर जालंधर नो फ्लाई जोन घा‍ेषित, चन्‍नी के हेलीकाप्‍टर को नहीं मिली इजाजत    

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को लेकर जालंधर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है इसके चलते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हवाई यात्रा के लिए इजाजत नहीं दी जा रही है।  मुख्यमंत्री चन्‍नी चंडीगढ़  में जालंधर में शाम को आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करने आना है। इसे लेकर कशमकश चल रही है चन्नी को फ्लाइंग की इजाजत दी जाए फिलहाल प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर चंडीगढ़  से हेलीकॉप्टर उड़ान करवाने से मना कर दिया गया है प्रधानमंत्री की रैली खत्म होने और प्रधानमंत्री के जालंधर से जाने के बाद चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की मंजूरी जाएगी।