पटना

मोतिहारी: सिकरहना नदी में जबरदस्त उफान, थाने में घुसा बाढ़ का पानी


मोतिहारी (आससे)। सिकरहना नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि होने व लगातार बारिश के चलते सुगौली थाना परिसर में फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। प्रखंड सहित नगर के कई इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है।बीते दिनों आई प्रलयंकारी बाढ़ का पानी अभी खत्म हो रहा था तभी सावन खत्म होते ही लगातार हो रही बारिश से लोगों को जीना मुहाल किया है।

लगातार मूसलाधार बारिश होने से नदी में भी उफान मचा हुआ है। नदी में ज्यादा पानी आने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीते 2 दिन से सुगौली प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं बाजार बिल्कुल सुनसान पड़ा हुआ है। वहीं नदी के जलस्तर बढऩे से सुगौली नगर पंचायत में बाढ़ ने चौथी बार दस्तक दे दिया है। वहीं बाढ़ के आने से कई परिवार के घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं बात करें अन्य पंचायतों की तो दक्षिणी मनसिंघा, उत्तरी छपरा बहास, शुकुल पाकड़ पंचायत में बाढ़ का पानी आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर के थाना रोड होते हुए निमुई मार्ग में बाढ़ का पानी सडक़ के ऊपर से बह रहा है। नदी में जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिससे नीचे इलाकों में बाढ़ का पानी बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।

चनपटिया (पचं) से प्राप्त खबरों के अनुसार कई दिनो से लगतार बारीश बरसने से बुढी गंढक नदी (सिकरहना नदी) का जलस्तर बढकर नदी के गोद से ऊपर उफान भर दिया है। जिससे नदी के कुछ तटवर्ती क्षेत्रो मे वर्षा के पानी के साथ नदी के उफान के प्रभाव के कारण खेतो तथा नालो मे पानी भर गया है। जो छोटा सा सरेही बाढ जैसा रूप धारण कर लिया है। गृहस्थजन के माने यदि बारिश नही थमा तो बडा बाढ भी हो सकता है। जिसके चलते धान आदि के फसल भी गल कर नष्ट हो जाएगी। जो किसानो के लिए चिन्ता का सबब बना हुआ है।