Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मोदी विरोधी राजनीति का चेहरा बनने को KCR आतुर,


  • साहिबगंज। तेलंगाना ( Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( KCR) ने इन दिनों भाजपा (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विरोध का झंडा थाम रखा है। वे देश में मोदी विरोधियों का सबसे बड़ा चेहरा बनना चाहते हैं। उनकी राष्ट्रीय राजनीति की महत्वाकांक्षा हिलोरे मार रही हैं। वह लगातार मोदी विरोधी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिल रहे हैं और गैर भाजपा-गैर कांग्रेस एक मोर्चा का हवाई  किला बना रहे हैं। इसी सिलसिले में केसीआर ( K Chandrashekhar Rao) शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। उन्होंने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) से मुलाकर कर राष्ट्रीय राजनीति और विपक्षी मोर्चा पर विचार-विमर्श किया। रांची दाैरे के दाैरान वे बिहार रेजीमेंट ( Bihar Regiment) iके शहीद जवान कुंदन ओझा की पत्नी नम्रता ओझा को दस लाख रुपये का सहयोग प्रदान करेंगे।

     बलिदानी कुंदन ओझा की पत्नी को केसीआर देंगे दस लाख

    16 जून 2020 को लद्दाख के गलवन घाटी ( Galwan Jhati ) में चीनी सेना से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त करनेवाले साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड के डिहारी गांव निवासी कुंदन कुमार ओझा की पत्नी नम्रता ओझा को तेलंगाना सरकार दस लाख रुपये की सहायता देगी। यह राशि शुक्रवार को रांची में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नम्रता ओझा को सौपेंगे। नम्रता ओझा गुरुवार की रात अपने स्वजनों के साथ रांची रवाना हो गई। कुंदन ओझा टीम के नेतृत्वकर्ता कर्नल संतोष बाबू के अंगरक्षक थे। इस वजह से नम्रता ओझा को यह राशि दी जा रही है। कुंदन ओझा को मरनोपरांत सेना मेडल मिल चुका है। 15 जनवरी 2022 को नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में नम्रता ओझा को थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने यह मेडल सौंपा था। कुंदन ओझा का नाम वार मेमोरियल में भी अंकित किया गया था। कुंदन ओझा बिहार रेजिमेंट के जवान थे।