Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

मोदी सरकार के मंत्री संतोष गंगवार और BJP सांसद सरोज पांडे को हुआ कोरोना,


नई दिल्ली। कोरोना महामारी से मचे कोहराम के चलते देश में स​क्रिय मरीजों की संख्या 12,63,136 हो गई। बीते रोज 1 लाख 60 हजार 694 नए मरीज मिले। आज केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी उनकी पत्नी समेत परिवार के 6 लोग संक्रमित हुए थे। गंगवार के अलावा बीजेपी सांसद सरोज पांडे भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

इन्हें भी हुआ कोरोना

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, बीजेपी सांसद सरोज पांडे को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। सरोज के मुताबिक, कल स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि, जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हों वे अपना-अपना कोरोना टेस्ट कराएं और क्वारंटाइन हो जाएं। इसी प्रकार मंत्री गंगवार ने भी कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गंगवार के मुताबिक, वे सबसे अलग हो गए हैं और उपचार ले रहे हैं।

कुल आंकड़ा 1,36,89,453 हुआ

भारत में कुल पॉजिटिल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक 1,71,058 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है। देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल तक (12 अप्रैल) कोरोना वायरस के लिए कुल 25,92,07,108 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,00,122 सैंपल टेस्ट कल यानी 12 अप्रैल को एक ही दिन में किए गए हैं।