Latest News अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मोनिया गैस रिसाव के बाद आंखों में हुई जलन, किसी को उल्‍टी तो किसी को हुई खांसी,


अलीगढ़, । मैं मजदूरों के साथ पैकिंग करी थी। तभी अचानक आंखों में चुभन व जलन महसूस हुई। ठीक से आंख नहीं खुल रही थी। तभी शोर मचा कि गैस लीक हो गई है। मैं व अन्य मजदूर बाहर निकलने के लिए चले तो वहां एक मेडम ने यह कहते हुए रोक लिया कि कुछ नहीं हुआ सब ठीक है। वो अंदर ले आईं। लेकिन लड़कियों की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। किसी को खांसी हुई तो किसी को उल्टी। इसके बाद कहा गया कि जल्दी से बाहर निकलो, गैस लीक हो गई है। हम सभी गेट की तरफ भाग तो कई मजदूर तो चक्कर खाकर गिर गईं। मैं भी बेहोश हो गई। इसके बाद पता नहीं चला क्या हो गया? जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती मकदूम नगर की सितारा इतना बताते ही लंबी सांस लेने लगती है। दोनों हाथ उठाकर ऊपर की ओर देखते हुए कहती है, अल्लाह ने बचा लिया। 

 

घटना को याद करना नहीं चाहती समीना

एक माह पहले ही काम से जुड़ी मकदूम नगर की समीना का भी तो घटना को याद का सिहर उठती है। उसका कहना था कि ऐसा कभी नहीं देखा। गैस से दम घुटने लगा था। कुछ देर में ही बेहोश हो गई। अगर समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो पता नहीं क्या होता? भुजपुरा की सबाना का कहना था कि सबकुछ इतनी जल्दी हो गया कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। सांस लेने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी। जिससे वह बेहोश हो गई। जेएन मेडिकल कालेज की ट्रामा सेंटर से इमरजेंसी वार्ड में सभी महिला मजदूरों को भर्ती किया गया था।

jagran

महिलाओं को देनी पड़ी आक्‍सीजन

अधिकांश महिलाएं भुजपुरा, शाहजामल,जमालपुर, रोरावर क्षेत्र की थीं। सभी गरीब से हैं, जो रोज मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। गुरुवार को यह हादस साढ़े नौ बजे वातानुकूलित चैंबर में हुआ। जहां 80 से अधिक महिला मजदूर पैकिंग कर रहीं थीं। जेएन मेडिकल कालेज पहुंची अधिकांश महिलाओं आक्सीजन देनी पड़ी।

 

13 साल से काम कर रही थी मुन्‍नी

जमालपुर की मुन्नी देवी मीट फैक्ट्रियों में 13 साल से काम कर रही हैं। मुन्नी ने बताया कि छह से सात हजार रुपये ही मिलते हैं। सब कुछ ठेकेदार पर निर्भर करता है कि वह कितनी मजदूरी दे। गैस से वह भी बेहोश हो गई थी। सांस लेनी में दिक्कत हुई थी।

ऐसा लगा जान ही निकल गई

भुजपुरा की बिस्मिल्ला भी कई फैक्ट्रियों में काम कर चुकी हैं। लेकिन ऐसा उन्होंने कहीं देखा। बिस्मिल्लाह ने बताया कि फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई थी। सभी का बुरा हाल था।