Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मोहब्‍बत का इजहार करने घर पहुंचा, लड़की ने मना किया तो घर के बाहर ही खुद को मार ली गोली


हमीरपुर, : मुस्करा में वैलेंटाइन डे पर प्रेम का प्रस्ताव प्रेमिका ने ठुकरा दिया। जिससे आहत होकर प्रेमी ने उसके घर के सामने ही खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। गहरौली में 20 वर्षीय आशिक पुत्र राजू राजपूत गांव की एक लड़की से दिल लगा बैठा।

वैलेंटाइन डे के दिन वह लड़की से प्रेम का इजहार करने उसके घर पहुंचा लेकिन काफी देर तक घर के बाहर आवाज लगाने पर लड़की बाहर नहीं आई व अंदर से ही उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। युवक ने वहीं पर खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो सब दौड़े चले आए। लड़के को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।