Latest News नयी दिल्ली पंजाब मनोरंजन

मौत के बाद और बढ़ी सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग, SYL गाने को 19 घंटे में 1.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा


, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala SYL Song: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में है। यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी उनके फैंस उनके गानों को सुनकर मूसेवाला को याद कर रहे हैं। वहीं मूसेवाला की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैन बढ़ते जा रहे हैं। 

वीरवार को मूसेवाला का नया गाना SYL रिलीज हुआ। गाना शाम 6 बजे यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया। मूसेवाला के गाने पर उनके फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। 15 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस गीत को यू-ट्यूब पर देख चुके थे और 22 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। खास बात यह है कि इस गाने पर एक भी डीसलाइक नहीं है। वहीं 1,026,564 लोगों ने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया (कमेंट्स) भी दी है। वहीं, 19 घंटे में एसवाइएल गाने को 1.6 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला का यह गाना यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है।

jagran

बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी और हत्या के 26 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ है। यह गाना सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित एसवाईएल नहर के मुद्दे पर गाया है। गाने में हिमाचल प्रदेश का जिक्र भी किया गया है। वहीं वीरवार को एसवाईएल गाना रिलीज होने के पहले एक घंटे में ही 13 लाख लोगों ने इसे यू-ट्यूब पर देखा था।