Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

यमुना नदी में बनने वाले झाग के लिए यूपी-हरियाणा सरकार जिम्मेदार: आप नेता राघव चड्ढा


नई दिल्ली: जहरीली हुई यमुना नदी के झाग को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं। इस संबंध में हमने उत्तर प्रदेश को यह लिखा है कि वह अपनी सिंचाई तकनीकी बायोकल्चर के माध्यम से करे, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में यमुना से लगभग 105 एमजीडी अपशिष्ट जल और यूपी में गंगा से लगभग 50 एमजीडी अपशिष्ट जल ओखला बैराज में मिलता है। पानी में औद्योगिक कचरा, अनट्रीटेड डिटर्जेंट, अमोनिया है, जिससे झाग बनता है। उन्होंने कहा कि यमुना में झाग ओखला बैराज क्षेत्र में है, जो यूपी सिंचाई सरकार के अंतर्गत आता है। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी भाजपा सरकार फेल हो गई।