News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 24 की मौत कई घायल, प्रधानमंत्री ने किया दो लाख मुआवजे का एलान


उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। बस में मध्‍य प्रदेश के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ।

अब तक 24 तीर्थ यात्रियों के शवों को निकाला

अब तक 24 तीर्थ यात्रियों के शवों को निकाला गया है। वहीं छह तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

राष्‍ट्रपति ने जताया शोक

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्घटना का जायजा लेने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

 

अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी में खाई में गिरे 28 तीर्थयात्रियों को लेकर बस के संबंध में बात की है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम जल्द पहुंचेगी।