Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी के पांच लाख से ज्यादा युवाओं के लिए गुड न्यूज, दो महीने के भीतर मिलेंगे फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक को जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। ये मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी।

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का अगले पांच वर्षों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित की गई थी।

चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन (कुल 17.70 लाख डिवाइसों) 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हो पाई।