Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली

यूपी चुनाव से पहले RSS में बड़ा बदलाव, अरुण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी


  • नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनाव से ठीक पहले आरएसएस की ओर से संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महासचिव अरुण कुमार को संपर्क अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले कृष्ण गोपाल इस पर थे जोकि भाजपा व अन्य दलों के साथ राजनीतिक समन्वयक का काम करते थे। वह 2015 से इस पद पर थे, उन्हें सुरेश सोनी की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब कृष्ण गोपाल की जगह अरुण कुमार इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

आरएसएस के संगठन में यह बदलाव मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आरएसएस की बैठक के बाद किया गया। इससे पहले वर्ष की शुरुआत में भी आरएसएस में बदलाव हुआ था। दत्तात्रेय होसबोले को महासचिव बना दिया गया था जबकि अरुण कुमार को रामदत्त चक्रधर के साथ संयुक्त महासचिव बनाया गया था। साथ ही आरएसएस ने पश्चिम बंगाल के क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को यहां से हटाकर अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बना दिया है। सूत्रों के अनुसार आरएसएस संगठन के दूसरे संयुक्त सचिव की भी जल्द नियुक्ति कर सकती है जोकि बीएल संतोष की मदद करेगा। फिलहाल बीएल संतोष संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हैं।