Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे जल्द कम मार्क्स आने पर स्क्रूटिनी का विकल्प


UP Board Result 2024 Live: फेल स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम में ले सकेंगे भाग

 जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाएंगे वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग ले सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन बोर्ड की ओर से किया जाएगा जिसके लिए डेट्स की घोषणा रिजल्ट जारी होने के साथ ही की जा सकती है।

15 Apr 202412:40:07 PM

UPMSP Result 2024 Live: कम मार्क्स आने पर स्क्रूटिनी का विकल्प

यदि किसी छात्र या छात्रा के उम्मीद से कम मार्क्स आते हैं तो वह अपना कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकता है।

15 Apr 202412:39:27 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date: लोकसभा चुनाव के चलते ही जल्दी जारी हो सकते हैं परिणाम

देशभर में लोकसभा चुनाव के चलते भी यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है।

15 Apr 202411:52:06 AM

UP Board Result 2024 Live: UPMSP के अब तक के इतिहास में सबसे जल्दी घोषित होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यदि हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की घोषणा 25 अप्रैल से पहले करता है तो यह परिषद के अब तक के इतिहास में सबसे पहले जारी किया गया बोर्ड परीक्षा परिणाम होगा।

15 Apr 202411:08:09 AM

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Live: पिछले साल 25 अप्रैल को हुई थी घोषणा

यूपी बोर्ड ने पिछले साल हाई स्कूल और इंटर के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए थे।

15 Apr 202410:32:56 AM

UP Board Result 2024 Date Live: रिजल्ट इसी सप्ताह संभव

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान की जा सकती है।

15 Apr 202410:00:24 AM

Live UP Board Result 2024 Date: यूपी बोर्ड जल्द ही जारी करेगा Date नोटिस

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाफल की तिथि व समय को लेकर नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा।

15 Apr 20249:24:42 AM

UP Board Result 2024 Live: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रखें नजर

यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर के नतीजों की घोषणा को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

15 Apr 20248:52:54 AM

UPMSP Result 2024 Live: आज नहीं जारी होगा रिजल्ट, सोशल मीडिया पर फर्जी डेट वायरल

सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस के साथ दावे किए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा आज यानी सोमवार, 15 अप्रैल को की जाएगी। हालांकि, स्टूडेंट्स को इस तरह फर्जी दावों से सावधान रहना चाहिए और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित अपडेट पर ही विश्वास करना चाहिए।

15 Apr 20248:20:58 AM

UP Class 10, 12 Results 2024 Date Live: UPMSP कभी जारी कर सकता है Date

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाफल की तारीख व समय की घोषणा UPMSP कभी भी कर सकता है।

15 Apr 20247:40:40 AM

UP Board UPMSP Result 2024 Date: इस सप्ताह आएगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा इसी सप्ताह किए जाने की पूरी उम्मीद है।

14 Apr 20245:55:06 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024 Live: 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट होगा घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे 55 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया जायेगा। रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है।

14 Apr 20245:25:16 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024: स्कूल से प्राप्त होगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद आप मार्कशीट की प्रति ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद आप अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

14 Apr 20244:47:25 PM

UP Board Academic Calendar 2024-25: अगले साल के लिए भी हुआ बोर्ड तिथियों को एलान

14 Apr 20244:17:01 PM

UP Board Result 2024 LIVE: कंपार्टमेंट एग्जाम में कौन ले सकेगा भाग

छात्रों को बता दें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में वे छात्र भाग ले सकेंगे जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाएंगे। उनकी साल बर्बाद होने से बचाने के लिए बोर्ड की ओर से इस एग्जाम का आयोजन किया जाता है।

14 Apr 20243:37:43 PM

UP Board Result 2024: कंपार्टमेंट या स्क्रूटिनी में प्राप्त अंक होंगे अंतिम

जो भी अभ्यर्थी कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेंगे या स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करेंगे वे ध्यान रखें कि इसमें प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

14 Apr 20243:01:08 PM

UPMSP Results 2024: कॉपी रीचेक करवाने के लिए स्क्रूटिनी के लिए करना होगा आवेदन

अगर आप किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो उसके लिए आपको तय तिथियों में स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना होगा।

14 Apr 20241:51:43 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024: फेल स्टूडेंट्स कर सकेंगे ये काम

एक या दो विषयों में फेल छात्रों को पास होने के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेने का मौका रहेगा।

14 Apr 20241:14:11 PM

UP Board Result 2024 Live: न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे तभी वे पास माने जाएंगे।

14 Apr 202412:45:30 PM

UPMSP 10th, 12th Result 2024 Live: 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम

  •  रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

14 Apr 202412:12:11 PM

UP Board Result 2024 Live: लिंक upmsp.edu.in पर होगा एक्टिवेट

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा जिसके बाद आप इसे ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

14 Apr 202411:42:57 AM

UP Board Result Date 2024 LIVE Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होंगे परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा जारी किये जाएंगे। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित होगा।

14 Apr 202411:11:22 AM

UP Board Result 2024: 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

इस वर्ष यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जाएगा।

14 Apr 202410:27:59 AM

UP Board 10th, 12th Result 2024: न आएं नंबर बढ़वाने के झांसे में

यूपी बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स और उनके अविभवकों को सचेत किया गया है कि वे किसी भी ऐसी कॉल के बहकावे में न आएं जिसमें नंबर बढ़वाने का झांसा दिया जा रहा है। ऐसे में आप शिकायत दर्ज करवाएं।

14 Apr 20249:39:32 AM

UP Board 10th, 12th Result 2024: रिकॉर्ड दिनों में हुआ था मूल्यांकन

इस वर्ष यूपी बोर्ड की ओर से केवल 12 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया था। बोर्ड की ओर से अब रिजल्ट जारी होने से लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

14 Apr 20249:06:27 AM

UP Board Result 2024 LIVE Updates: साथ में जारी किया जा सकता है रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे।

14 Apr 20248:00:50 AM

UPMSP 10th, 12th Result 2024 Live: कभी भी हो सकता है Date का ऐलान

उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कभी भी किया जा सकता है।

14 Apr 20247:21:22 AM

UP Board Result 2024 Live: परीक्षाफल की तैयारी में जुटा UPMSP

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा किए जाने की तैयारियां UPMSP द्वारा की जा रही हैं।

13 Apr 20245:54:46 PM

UP Board Result 2024 LIVE Updates: रिजल्ट 25 अप्रैल तक

यूपी बोर्ड 10th, 12th परीक्षाओं में भाग लेने वाले 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले घोषित किये जाने का अनुमान है।

13 Apr 20245:54:29 PM

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE Updates: रिजल्ट में कुछ दिन शेष

रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट के लिए डेट की घोषणा एक या दो दिन में की जा सकती है।

13 Apr 20245:12:57 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024: रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नामों की होगी घोषणा

यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड अध्यक्ष द्वारा टॉपर्स के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। टॉपर्स के शिक्षा मंत्रालय की ओर से सम्मानित भी किया जा सकता है।

13 Apr 20244:45:52 PM

UP Board Result 2024 LIVE: अविभावक एवं स्टूडेंट्स रहें सचेत

यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने से पहले स्टूडेंट्स और अविभावकों को सचेत किया गया है कि वे किसी भी प्रकार से नंबर बढ़वाने आदि के झांसे में न आएं। इससे आपको धन हानि होने की संभावना है।

13 Apr 20244:12:13 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024: रिजल्ट जारी होने के साथ कंपार्टमेंट डेट्स भी होंगी जारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही कम्पार्टमेन्ट एग्जाम एवं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जाएगा।

13 Apr 20243:36:46 PM

UP Board Result 2024: 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के इंतजार होगा खत्म

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

13 Apr 20243:04:13 PM

UP Board Result 2024: एक साथ घोषित होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा।

13 Apr 20241:51:10 PM

UP Board Result 2024 Live Updates: रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द

बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने से संबंधित तिथि का एलान जल्द ही किया जा सकता है। रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले घोषित किये जाने का अनुमान है।

13 Apr 20241:21:38 PM

UP Board Result 2024 LIVE: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

13 Apr 202412:46:20 PM

UPMSP Results 2024 Live: बोर्ड अध्यक्ष घोषित करेंगे परिणाम

यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से किया जाएगा। अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

13 Apr 202411:33:48 AM

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2024: इन डेट्स में रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद

13 Apr 202411:04:46 AM

UP Board Result 2024 Date Live: मूल्यांकन कार्य हो चुका पूरा

उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस वर्ष बोर्ड की ओर से रिकॉर्ड केवल 12 दिनों में कॉपियों की जांच को पूरा कर लिया गया था।

13 Apr 202410:33:10 AM

UP Board 10th, 12th Result 2024: 25 अप्रैल से पहले घोषित हो सकते हैं रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 से पहले घोषित किया जा सकता है।