Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट,


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की पहली सूची में नौ सीटों के प्रत्‍याशियों के नाम हैं। इसमें पहले चरण के आठ और दूसरे चरण का एक प्रत्‍याशी शामिल है, जो कि मुस्लिम हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है। पहला चरण पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू हो रहा है। इस चरण के लिए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इसी कड़ी में  एआईएमआईएम ने भी अपने नौ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

एआईएमआईएम ने यूपी चुनाव के लिए जारी की ये लिस्ट…

  • 1. डॉ. मेहताब : लोनी, गाजियाबाद
  • 2. फुरकान चौधरी : गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़
  • 3. हाजी आरिफ : धौलाना, हापुड़
  • 4. रफत खान : सिवाल खास, मेरठ
  • 5. जीशान आलम : सरधना, मेरठ
  • 6. तसलीम अहमद : किठौर, मेरठ
  • 7. अमजद अली : बहत, सहारनपुर
  • 8. शाहीन रजा खान (राजू) : बरेली-124, बरेली
  • 9. मरगूब हसन  : सहारनपुर देहात, सहारनपुर