Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी: सत्ता वापसी के लिए विधानसभा चुनाव में नए पैंतरे के साथ उतरेगी समाजवादी पार्टी


बदायूं, : विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अब तक 12 पार्टियों से गठबंधन कर लिया है। राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल, सुहेलदेव समाजवादी पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी, पालिटिकल जस्टिस पार्टी से गठबंधन की जानकारी यहां जिले के पदाधिकारियों तक पहुंच चुकी है। बिल्सी सीट पर महान दल के उम्मीदवार की घोषणा भी हो चुकी है। छोटी-छोटी पार्टियों को एकजुट कर सपा चुनावी जंग जीतने के लिए विधानसभावार अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। गठबंधन में शामिल पार्टियां टिकट की दावेदारी भी कर रही हैं।

व के समय राजनीतिक दलों का गठबंधन कोई नई बात नहीं है। सत्ता में वापसी के लिए सपा ने जिन दलों के साथ गठबंधन किया है, उनमें कुछ पार्टियां तो धरातल पर हैं, लेकिन कुछ पार्टियों का नाम तो यहां के लोगों के लिए बिल्कुल नया है। गठबंधन में शामिल पार्टियों की चर्चा करें तो इनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सपा से जुड़े लोग ही शामिल हैं। जनवादी पार्टी के बारे में लोगों ज्यादा जानकारी नहीं है।

सुहेलदेव समाजवादी पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी भी जिले के लिए नई है, इन पार्टियों को जनता में पकड़ बनानी पड़ेगी। अपना दल दो धड़ों में बंट चुका है, अपना दल एस भी बन चुका है, जो भाजपा के साथ है। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से जुड़े अधिकांश लोग कल्याण सिंह और बीएल वर्मा के साथ भाजपा में चले गए थे। पालिटिक जस्टिस पार्टी भी जिले के लोगों के लिए नई है। दो दिन पहले वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.एसक्यूआर इलियास जिले में आए थे। उन्होंने दावा किया था कि सपा से उनका गठबंधन हो रहा है।