News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी सरकार ने राहुल, प्रियंका गांधी के साथ 3 अन्य को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी


  • लखनऊ, : उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। गृह विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। लखनऊ से वो लखीमपुर जाएंगे। उधर, प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी पहले सीतापुर में प्रियंका से मिलेंगे, फिर वहां से तीन अन्य नेताओं के साथ लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। एडीजी, कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने पांच के समूहों में लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। जो कोई भी वहां जाना चाहता है वह अब जा सकता है। राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए थे, किसी भी आंदोलन को प्रतिबंधित नहीं करने के लिए।

लखनऊ पहुंच रहे राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी

राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए हवाई मार्ग से लखनऊ पहुंच रहे हैं। सरकार के आदेश आने से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा सरकार बाकी राजनीतिक दलों को जाने दे रही है। तृणमूल कांग्रेस के 5 सांसद वहां (लखीमपुर खीरी) गए, भीम आर्मी के हमारे मित्र दर्जनों लोगों के साथ वहां गए तो कांग्रेस के नेता क्यों नहीं जा सकते? हमारा क्या अपराध है?