Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है, Budget 2024 पर अखि‍लेश की पहली प्रत‍िक्र‍िया


लखनऊ। :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश क‍िया। इस बजट को लेकर सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव की पहली प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। अखि‍लेश यादव ने इसे भाजपा की व‍िदाई का बजट करार देते हुए कहा क‍ि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है।

 

सपा प्रमुख ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा, ”कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।”

वित्त मंत्री ने संसद में पेश क‍िया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश क‍िया। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोजगार के मौके बढ़ते जा रहे हैं। हमारी सरकार सर्वसमावेशी विकास कर रहे हैं। साल 2047 तक भारत एक विकसित राज्य बन जाएगा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे। 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है। देश का अंतरिम बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।