पटना

राजगीर: कर्पूरी ठाकुर के सपनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे साकार: श्रवण कुमार


मंत्री बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रवण कुमार को माला पहनाकर किया स्वागत

राजगीर (नालंदा) (आससे)। जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों के विकास की सोच रखते थे। वे सच्चे समाजसेवक थे। उनकी विचारधारा पर चलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनों को साकार करने में लगे हैं। उनकी सोच थी कि गरीबों को पीने को स्वच्छ पानी, रहने को घर, गांव में बिजली, शौचालय की व्यवस्था हो। ऐसा ही काम नीतीश कुमार ने गरीबों के लिए कर दिखाया। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को नगर जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गांवों को स्मार्ट बनाने में लगे हैं।

वहीं मंत्री श्रवण कुमार को पहली बार राजगीर पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मोड़ पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर खुशी जतायी। इस मौके पर जदयू नेता राजेन्द्र प्रसाद, जदयू नेता मुन्ना कुमार, वरीय जदयू नेता जयराम सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव रंजन पप्पू, नगर जदयू उपाध्यक्ष उदय पटेल, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, प्रमुख जीतेन्द्र राजवंशी, महादलित सेल प्रदेश सचिव उमेश भगत, अजीत कुमार वर्मा, सोनु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।