पटना

राजगीर: मछली-चावल का भोज करवाना प्रत्याशियों को पड़ा महंगा


आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार मुखिया प्रत्याशी एवं एक वार्ड सदस्य पर  प्राथमिकी

राजगीर (नालंदा) (आससे)। पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा एवं डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन मामले में छापामारी कर चार मुखिया प्रत्याशी एवं एक वार्ड सदस्य पर राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा ने कहा कि लुक छिप कर मछली का भोज-भात करवाना प्रत्याशियों को महंगी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले मुखिया प्रत्याशियों को नामांकन रद्द भी की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन सभी को करनी होगी। इसके लिए लगातार प्रशासन के द्वारा नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ₹40 हजार से अधिक मुखिया प्रत्याशी खर्चा नहीं कर सकते। सोमवार के नामांकन के दौरान पथौरा पंचायत के मुखिया रचना भारती पति अनुज चौधरी द्वारा करीब डेढ़ हजार लोगों को चकपर रोड स्थित कैथोलिक चर्च सागर संगम में मछली-चावल की भोज भात कराया जा रहा था तभी एसडीओ एवं डीएसपी ने छापामारी कर सामान को जप्त कर लिया।

इसी प्रकार बरनौसा पंचायत के मुखिया कुमारी संध्या रानी पति मनीष सिंह के द्वारा स्टेशन पर समर्थकों को भोज भात कराया जा रहा था इसके अलावे पथरौरा पंचायत के पप्पू मुखिया एवं भूई पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सरविला देवी पति सुनील कुमार एवं वार्ड सदस्य  सुभाष साव पर अचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वही मौके पर एक वाहन को भी जप्त किया गया है। हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी है। एसडीओ ने प्रत्याशियों को हिदायत दी है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस छापामारी के दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि जो भी प्रत्याशी समर्थक को लाकर भोज भात करा रहे हैं उसकी निगरानी पुलिस कर रही है इसके लिए विशेष पुलिस फोर्स को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कर सकता।