उत्तर प्रदेश पटना

राजगीर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी जोरों पर


  • आने वाले नेताओं को रहने, खाने से लेकर राजगीर की मनोरम वादियों की सैर कराने की तैयारी
  • कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक

बिहारशरीफ (आससे)। भाजपा का राजगीर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 09 और 10 जनवरी को आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय झा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील, भाजपा के सह संगठन मंत्री रत्नाकर प्रसाद सहित नालंदा जिले की भाजपा की टीम लगातार प्रयासरत है।

शिविर में आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो इसे लिए हर छोटी-छोटी बातों पर नजर रखी जा रही है। शिविर को सुंदर, सुसज्जित एवं समयबद्ध तरीके से संचालन के लिए बिंदुवार काम चल रहा है। कार्यक्रम को  लेकर पूरे राजगीर नगर को झंडा एवं बैनर के साथ-साथ तोरणद्वार से पाटा जा रहा है। नगर को सुसज्जित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तो चल हीं रही है। आगंतुकों को खाने, रहने के साथ-साथ राजगीर के मनोरम वादियां, प्राकृतिक छटा आदि को आनंद दिलाने की भी तैयारी है। इसके लिए भी तैयारियां चल रही है। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से कार्यकर्ता को प्रशिक्षित कर उनमें निखार और कुशल नेतृत्व की भावना जगायी जायेगीं कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाया जायेगा।

इधर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर राजगीर में भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रशिक्षण संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में विधायक डॉ. सुनील कुमार, प्रदेश उपध्यक्ष राजीव रंजन, राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रविशंकर तथा भाजपा के नेता उपस्थित थे।

इस मौके पर भाजपा के अनुशासन और लगातार काम करते रहने के जज्बे की तारीफ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि आज के कार्यकर्ता ही कल के नेता बनते है। ऐसे में इनमें नेतृत्व की भावना बढ़ाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।