Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने पाक को दिलाई उसके हार की याद,


नई दिल्ली, । साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली में ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली उसकी हार याद दिलाई। रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत की जीत विश्व इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। इस युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी सेना का एक तिहाई, नौसेना का आधा और वायु सेना का एक चौथाई हिस्सा खो दिया था। 93,000 पाक सैनिकों का आत्मसमर्पण विश्व इतिहास में एक ऐतिहासिक आत्मसमर्पण था।

रक्षामंत्री ने कहा कि आज वो भारत के प्रत्येक सैनिक की वीरता और बलिदान को नमन करते हैं, जिसके कारण भारत ने 1971 का युद्ध जीता था। पूरा देश उनके अमिट बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हम बहुत खुश हैं कि पिछले 50 वर्षों में बांग्लादेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।