News TOP STORIES राजस्थान

राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बढ़त, जोधपुर में भाजपा 121, कांग्रेस 155, दौसा में भी स्पष्ट बहुत


  • राजस्थान के छह जिलों में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना सुबह 9 शुरू हो गई है। जयपुर, जोधपुर और दौरा में कांग्रेस आगे चल रही है। दौसा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां मंत्री ममता भूपेश ने खूब प्रचार किया था। यहां की 21 में से 11 सीट पर कांग्रेस जीती है, जबकि भाजपा 6 पर सिमट गई है। चार पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है। जोधपुर की 387 में से 309 सीट का परिणाम जारी हुआ है। 121 सीट पर भाजपा, 155 पर कांग्रेस व अन्य पर 19 को जीत मिली है। 14 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 21 पंचायत समिति में से 14 पर कांग्रेस बहुमत की ओर है, जबकि भाजपा 5 पर है। इसके साथ ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा है। वहीं यहां से सांसद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की इज्जत भी दांव पर लगी है। इससे पहले पहला नजीता कांग्रेस के पक्ष में रहा। आबूरोड पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय हुए हैं।

इन नतीजों पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है। माना जा रहा है कि ये पंचायत चुनाव दोनों की पार्टियों के लिए आगे की दशा-दिशा तय कर सकते हैं। जिन जिलों में मतगणना होगी वे हैं- जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और सिरोही। यहां बीते दिनों तीन चरण में मतदान हुआ है। बता दें, राजस्थान के 27 जिलों में पहले ही पंचायत चुनाव हो चुके है जिनमें भाजपा हावी रही है। यानी सत्तारुढ़ कांग्रेस के लिए आज के नजीते बहुत अहम हैं। पढ़िए LIVE Rajasthan Panchayat Chunav 2021 Result की पल-पल की अपडेट

जोधपुर पर पूरे देश की नजर: यूं तो हर जिले का परिणाम अहम होगा, लेकिन सभी की नजर खासतौर पर जोधपुर पर है। कारण, जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रह नगर और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का संसदीय क्षेत्र है। जोधपुर, राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर में 37 वार्डों में चुनाव होने थे, लेकिन एक वार्ड में निर्वरोध चयन होने से कांग्रेस का खाता पहले ही खुल गया है। जोधपुर जिले में भाजपा और कांग्रेस को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कड़ी चुनौती दे रही है।