Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

राजस्थान भाजपा का बढ़ा कुनबा पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस प्रमुख सहित 16 लोगों ने थामा कमल


जयपुर, । राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ा है। पूर्व विधायक और एक सेवानिवृत्त राज्य पुलिस प्रमुख सहित 16 लोग शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के चलते लोग कांग्रेस सरकार से दुखी हो गए हैं और भाजपा पर विश्वास दिखा रहे हैं। 

ये लोग हुए शामिल

राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उससे पहले आज पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन और कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी कुछ ऐसे प्रमुख चेहरे हैं जो पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा की नीतियों से लोग खुश

अरुण सिंह ने कहा,

16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। कई लोग पहले भी पार्टी में शामिल हुए थे और यह भविष्य में भी जारी रहेगा, क्योंकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास दिखा रहे हैं।”

कांग्रेस पर भाजपा का हमला

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं के खिलाफ ‘बढ़ते’ अपराध, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षा पेपर लीक और किसानों की जमीन की नीलामी के लिए जिम्मेदार है। इन्हीं कारणों से लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं को स्मार्टफोन बांटने के बजाय उनकी सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।