पटना

राजस्थान समेत कई राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन


अन्य राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां

नयी दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के गहराते संकट के बीच कई राज्यों ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लाकडाउन की घोषणा करने वाले राज्यों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही लाकडाउन लगा दिया गया है, अब केरल और राजस्थान ने भी पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है।

केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में आठ मई की सुबह से नौ दिनों के लिए पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि लाकडाउन आठ मई की सुबह छह बजे से 16 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

राजस्थान सरकार ने भी राज्य में सख्त लाकडाउन की घोषणा की है। राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लाकडाउन लगाया जा जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में गुरुवार सुबह चार बजे से ही सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, जो 20 मई तक प्रभावी रहेंगी। इसके तहत उपनगरीय ट्रेनों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने को कहा गया है। मेट्रो समेत सार्वजनिक वाहन भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगें। किराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, शॉपिंग कांप्लेक्स में इन्हें भी खोलने की अनुमति नहीं होगी।

कर्नाटक सरकार भी महामारी को रोकने के लिए राज्य में सख्त उपायों को लागू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्य में लाकडाउन लगाने समेत अन्य उपायों पर विचार किया जायेगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है।

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा।

प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में नाइट कर्फ्यू जारी है।

29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही। यहां सात मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है। रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित। नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक लागू है।

चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी। कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध। छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। राज्य में पहले नाइट कर्फ्यू लगा था।