Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि


  1. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया कि धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है। उन्होंने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया और कहा कि राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री की 77वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन’।