TOP STORIES

राज्यपाल के साथ CM योगी आदित्यनाथ ने की प्रतीक स्वरूप राम, लक्ष्मण तथा सीता की अगवानी


अयोध्या।  : रामनगरी अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव के कार्यक्रम के तहत यहां पर भगवान श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण के वनवास के बाद आगमन पर स्वागत किया जाता है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या आगमन पर इनका स्वागत किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने अयोध्या की रामलीला में श्रीराम, सीता तथा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों का स्वागत किया।अयोध्या में विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के कार्यक्रम के तहत अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पक विमान से भी पुष्प बरसाए गए। अपने अराध्य की वापसी पर पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठी। आयोजन स्थल पर उपस्थित हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया।  भगवान श्रीराम के साथ ही माता सीता तथा लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। भगवान श्रीराम राम तथा सीता माता और अनुज लक्ष्मण के प्रतीक के आज अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इनकी अगवानी की।