Latest News नयी दिल्ली राजस्थान

 राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना


नई दिल्ली, । राजस्थान में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। राठौर ने वीडियो ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस सरकार के नकारेपन से उत्पन्न अराजकता में महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं। हत्या, दुष्कर्म, महिलाओं पर हिंसा जैसे सवाल पर उत्तर न देकर अपशब्द कहना, राजस्थान की महिलाओं का अपमान है। अशोक गहलोत के इसी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से प्रदेश में असामाजिक तत्वों का मन बढ़ रहा है। दरअसल, राठौर के वीडियो ट्वीट में गहलोत से आमेर की घटना के बारे में पूछा जा रहा है, मगर गहलोत इसका जवाब देने के बजाय सिर्फ नमस्कार ही करते हैं।