News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मिल चुके कोरोना वैक्सीन के 193.53 करोड़ से अधिक डोज: मंत्रालय


 नई दिल्ली, । देश भर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में वैक्सीन डोज की खेप मुहैया कराई जा रही है। इस क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि अब तक कोरोना वैक्सीन के 193.53 करोड़ से अधिक डोज देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुहैया कराए जा चुके हैं। आंकड़ों  में यह बताया गया है कि अब भी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास वैक्सीन के 13.28 करोड़  डोज बचे हैं जिनका अब तक उपयोग नहीं किया गया है।

 

केंद्र द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के तहत कहा गया है कि मुहैया कराए गए वैक्सीन डोज में से 13.28 करोड़ बैलेंस बचे हैं जिनका अब तक उपयोग नहीं किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत सरकार की ओर से मुफ्त चैनलों के जरिए 193.53 करोड़ से अधिक यानि 1,93,53,58,865 वैक्सीन डोज राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई जा चुकी है। इसमें से 13.28 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज यानि 13,28,75,455 शेष बचे हैं। इनका उपयोग किया जा सकता है।’ केंद्र सरकार देश भर में जारी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के साथ व्यापक बनाने में जुटी है। इस अभियान की शुरुआत 16 जून 2021 को हुई थी।