Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

राम मंदिर जमीन घोटाला: प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- भाजपा ने धर्म के साथ आस्था और विश्वास को भी बेचा


लखनऊ। रामनगरी अयोध्या में बने रहे भव्य राम मंदिर के पास के क्षेत्र में नामचीन लोगों के जमीन की खरीद में घोटाले के प्रकरण पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने मीडिया को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन खरीद के मामले में घपले में भाजपा नेताओं, आइएएस अफसर, आइपीएस अफसर तथा महापौर का नाम आने के बाद भले ही सरकार ने पांच दिन में ही जांच का आदेश दिया हो, लेकिन इस मामले में विपक्षी दलों ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने भी हमला बोला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राम मंदिर के लिए पूरे देश ने सहयोग किया। देश के लोगों ने आस्था से चंदा दिया है। इसके बाद भी जमीन खरीदने में घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के जिलाधिकारी रहे अधिकारी, मेयर, भाजपा विधायक तथा उनके परिवार के लोगों ने सस्ती जमीनों को खरीदकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कम ही समय में दो गुणे और तीन गुणे दाम पर बेचा।