Latest News मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

राष्ट्रगान की धुन बजती रही और भाजपा सांसद बैठे रहे,


राष्ट्रगान जन गण मन के सम्मान को लेकर हर देशवासी करता है। मगर जिन्हें देख और सुनकर लोग अपना आचरण बनाने की कोशिश करते हैं, अगर वे ही राष्ट्रगान की धुन बजने पर भी सम्मान में खड़े न हों तो लोगों पर क्या असर होगा? मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रगान की धुन सुनाई दे रही और सांसद अपनी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रे हैं।

28 सितंबर को हुआ था कार्यक्रम
राजगढ़ जिले में नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई का 28 सितंबर को स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। राज्यपाल के कार्यक्रम आने पर गॉड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान की धुन बज रही थी। तब कार्यक्रम में मंच पर या सामने उपस्थित हरेक व्यक्ति राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा था। कुछ लोग उसे गा भी रहे थे लेकिन सांसद नागर महोदय कुर्सी पर बैठे रहे। इसका उपस्थित किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। कांग्रेस को इस वायरल वीडियो पर भाजपा को घेरने का मौका मिल गया। मप्र कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने वीडियो के साथ ट्वीट कर नागर जी बीमार नहीं थे। इसे भाजपा के राष्ट्रवाद, चाल, चरित्र और चेहरा बताया।