News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने मां के गालों को पकड़ यूं किया प्यार, मुस्कुराते हुए नजर आईं सोनिया गांधी


नई दिल्ली, । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अपनी मां सोनिया गांधी से लाड करते नजर आते हैं। सोनिया और राहुल गांधी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और सोनिया का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। वीडियो में राहुल अपनी मां के गाल पकड़ते नजर आ रहे हैं।

मां-बेटे का प्यारा वीडियो

बता दें कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए थे। स्थापना दिवस पर राहुल, सोनिया के गाल पकड़ते नजर आए। दरअसल, सोनिया और राहुल गांधी आस-पास ही बैठे थे। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी दोनों से बात कर रही थीं। राहुल गांधी इस दौरान हल्के मूड में दिखाई दिए। राहुल ने सोनिया का गाल पकड़ा और हंसने लगे। सोनिया ने फिर राहुल गांधी का हाथ झटका और कुछ कहती नजर आईं। मां-बेटे के इस प्यारे से वीडियो को आप भी देख सकते हैं।

इससे पहले, दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में राहुल सोनिया गांधी को कसकर गले लगाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की थी। राहुल ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।’

कांग्रेस का स्थापना दिवस आज

बता दें कि आज कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।