Latest News नयी दिल्ली

राहुल ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना की


  • नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना करते हुए बुधवार को कहा कि सभी लोग इस मुश्किल घड़ी में असम की जनता के साथ खड़े हैं।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया, ”असम के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। इस भूकंप से राज्य में कोविड संकट में इजाफा होगा तथा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में मुश्किल पेश आएगी। हम परीक्षा की इस घड़ी में आप लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ”असम के बहनों और भाइयों के लिए मेरा स्नेह और प्रार्थना है जो कोविड की दूसरी लहर और भूकंप के दोरी मार का सामना कर रहे हैं। प्रभावित इलाको में सभी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।”

कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ”भूकंप प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”