पटना

रूपौली: एसडीसी ने किया बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षात्मक बैठक


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लोहिया भवन में शुक्रवार को 2021की संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर वरीय उपसमाहर्ता सह् नोडल पदाधिकारी रूपौली अनुपम की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी सह् आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार से आपदा पीड़ित परिवारों को अनुग्राहिक राहत राशि का भुगतान पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से करने हेतु पीड़ित परिवारों की सूची एन.आई.सी. के आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड की अद्यतन स्थिति और नाव की जानकारी ली। जबकि बैठक में उपस्थित पशु चिकित्सा पदाधिकारी से दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली गई।

नोडल पदाधिकारी अनुपम ने नाव संचालन के नाविकों के कोविड-19 टीकाकरण सम्बंधित जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। अंचलाधिकारी सह् आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रूपौली राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 20 सरकारी नावों को संचालित किया गया था।

आपदा सम्पूर्ति पॉर्टल पर वर्तमान में 9000 लोगों का उपलोड किया जा चुका है तथा शेष का प्रगति पर है। शुक्रवार को हुए बाढ़ पूर्व समीक्षा बैठक में अंचल निरीक्षक, अंचल के हल्का कर्मचारी उपस्थित थे।