पटना

रूपौली: बगैर मॉस्क यात्रा कर रहे लोगों का कटा चलान, प्रशासन मुस्तैद


घर से निकलते ही मास्क का करें उपयोग नहीं तो कटेगा चलान

रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर रूपौली और टीकापट्टी प्रशासन मुस्तैद दिखी। जहाँ राज्य उच्च पथ 65 पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आने जाने वाले वाहन का सघन जांच किया जा रहा था। वहीं बिना मॉस्क यात्रा कर रहे दर्जनों लोगों और चालकों से जुर्माना वसूला गया।

बता दें कि पूर्णियाँ जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में रुपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार और टीकापट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदल बल के  साथ वाहन चालक एवं यात्रियों से बतौर जुर्माना 2300 रूपये वसूला गया। जबकि कॉरोना संक्रमण से वचाव के बाबत मास्क उपयोग की जानकारी भी दी गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना मास्क के यात्रा कर रहे लोगों से टीकापट्टी थाना क्षेत्र में 30 व्यक्तियों से कुल 1500 रूपये और रुपौली थाना क्षेत्र में 16 व्यक्तियों से 800 रूपये की राशि चलान भर कर  वसूली गई। प्रशासन के द्वारा चलाए गए इस अभियान से बगैर मास्क के चलने वाले व्यक्तियों में हड़कंप सा मच गया है।