पटना

रूपौली: बाढ़ पूर्व तैयारी को ले एसडीआरएफ टीम ने किया मॉक ड्रिल


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को  बाढ़ पूर्व की तैयारी के मद्देनजर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एस.डी.आर.एफ. के इंस्पेक्टर एस.एन. पाण्डेय की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन कर विभागीय कर्मियों और आमजन को विशेष जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल कर कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, मनोरंजन सिंह, शमसेद खान, रंजीत कुमार ने प्राकृतिक आपदा बाढ़ के समय किस-किस चीजों की जरूरत एवं अचानक आई बाढ़ से कैसे अपने आप को सुरक्षित किया जा सके से सम्बंधित जानकारी प्रायोगिक तौर पर बताया। जबकि सीपीआर (हार्ट अटैक से संबंधित), सर्पदंश, भूकंप से तत्काल बचाव जैसे गुढ़ तत्व से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में अंचल के हल्का कर्मचारी, अंचल कार्यालय के कर्मियों सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।