Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

रूस और यूरोपीयन यूनियन के बीच चली आखिरी Allegro Express Train


हेलेंस्‍की, । रविवार की शाम सात बजे रूस के सेंट पीट्सबर्ग से फिनलैंड की राजधानी हेलेंस्‍की के बीच आखिरी ट्रेन चली। रूस के यूक्रेन पर हमले के करीब एक माह के बाद रूस और यूरोपीयन यूनियन के बीच चलने वाली एलेग्रो एक्‍सप्रेस ट्रेन (Allegro express train) की सेवा को रोक दिया गया है। फिनिश रेलवे आपरेटर वीआर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद भी इस सेवा को चालू रखा गया था, लेकिन अब ऐसा कर पाना मुश्किल हो गया है।

प्रतिबंधों के बाद भी जारी थी सेवा

आपरेटर वीआर की तरफ से कहा गया है कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए, लेकिन इस सेवा को जारी रखा गया था, लेकिन अब इस सेवा को जारी रखना नामुमकिन हो गया है। इसलिए अब वापस जाने का कोई अर्थ नहीं रह गया है। उन्‍होंने यूक्रेन के समर्थन में कहा कि उनके हलावा हर चीज खासा मायने रखती है। वो अपने दो लंबे बालों वाले पालतू जानवरों को लेकर वापस लौट आए हैं। इस ट्रेन से अपनी मां के साथ हेलेंस्‍की आने वाले एक छात्र ने एएफपी से कहा कि रूस में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। वो यहां से पुर्तगाल जाएंगे, जहां वो अपनी ईस्‍टर की छुट्टियां बिताएंगे। कुछ सप्‍ताह के बाद उन्‍हें अपने एग्‍जाम के लिए वापस जाना होगा।

 

विवाद के जल्‍द खत्‍म होने की उम्‍मीद

इस छात्र ने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि वो नहीं जानता है कि वो कैसे वापस जाएगा। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि जल्‍द ही इस युद्ध का समाधान हो जाएगा। एएफपी की खबर के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के बाद हजारों की संख्‍या में लोग रूस छोड़ चुके हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक संख्‍या अब तक सामने नहीं आई है। एयर ट्रैवल पर लगी रोक के बाद लोगों ने रूस छोड़ने के लिए लंबे रास्‍तों से भी परहेज नहीं किया है। कई लोग तुर्की और बेलग्रेड के रास्‍ते रेल और रोड़ से भी लोग दूसरे देशों में गए हैं।