Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब में एक और बड़ा फैसला, अब घर-घर राशन पहुंचाएगी भगवंत मान सरकार


चंडीगढ़, [इन्‍द्रप्रीत सिंह]। Door Step Delivery of Ration : पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्‍य के फिर एक बड़ी घोषणा की है। अब राज्‍य के लोगों को घर बैठे राशन मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाएगी। हम पंजाब में 75 साल पुराना सिस्‍टम बदलेंगे।  सरकार के सत्‍ता संभालने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान अब तक कई घोषणाएं कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा का स्‍वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा- पंजाब में 75 साल पुराना सिस्टम बदलेंगे

पूर्व विधायकों की अलग-अलग पेंशन बंद करने के बाद अब उनकी नई घोषणा को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। सीएम भगवंत मान का कहना है कि उनकी सरकार केे 10 दिन के कार्यकाल में 10 बड़ी घोषणाएं की जा चुकी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में घर-घर राशन योजना चालू हो गया है। मैं पंजाब के लोगाें को इसके लिए बहुत खुश हूंं। केंद्र सरकार ने इसे दिल्ली में लागू करने से रोका। कोई बात नहीं। इसकी शुरुआत अब पंजाब से करेंगे।