Latest News मनोरंजन

रूही फिल्म ने दिया जबरदस्त परफॉर्मेंस, वरुण की कॉमेडी से हंस हंस कर फैंस हुए दीवाने


मुंबई: साल 2018 में दिनेश विजान स्त्री मूवी को पर्दे पर लेकर आए थे। वहीं अब साल 2021 में वे रूही मूवी के साथ कुछ नया करने की कोशिश की हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य तीन मुख्य किरदार हैं। राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा।

राज कुमार राव स्त्री फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी स्मॉल टाउन ब्वॉय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। वे पहले की तरह ही मजाकिया अंदाज में रंगीले बालों के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी इस फिल्म में काफी कुछ नया दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही वरुण की कॉमेडी लोगों को हंसने से रोक नहीं पाएगी। फिल्म में कॉमेडी की टाइमिंग काफी गजब की है।

इस फिल्म में वरुण और राजकुमार राव की जोड़ी और जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों ही प्यार की तलाश में होते हैं। राजकुमार राव फिल्म में नोएडा के पत्रकार के तौर पर दिखाए गए हैं। राजकुमार प्यार की तलाश में घूम रहे हैं। राजकुमार के डायलॉग्स दर्शकों को बांधे रख रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को जान्हवी कपूर के डायलॉग्स कम सुनाई देंगे, लेकिन उनका अंदाज और आंखें सारी बाते कह देती हैं। जान्हवी इस की पहली फिल्म धड़क से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस फिल्म में कितनी मेहनत की है।

इस फिल्म में पहले जान्हवी सीधी सहमी सी लड़की बनती हैं। वहीं जब वे रूही के करिदार में नजर आती हैं। उनका अंदाज देखने लायक होता है। इस फिल्म में दो गाने मुख्य हैं एक नदियों पार और दूसरा पनघट है। दोनों गानों ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। फिल्म में खास एंटरटेनमेंट का डोज दिया गया है।

फिलहाल बता दें कि सिनेमाघर खुलने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने का एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। अगर आपको स्त्री फिल्म पसंद आई है तो यकीनन आपको ये फिल्म भी काफी पसंद आएगी।