News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

रोहिणी कोर्ट : गैंगवार का खतरा बढ़ा, दिल्ली की सभी जेलों के लिए अलर्ट जारी


  1. नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शूटआउट के बाद से गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। उसको देखते हुए दिल्ली की सभी जेलों को अलर्ट पर रखा गया है। तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहणी जेल को खासतौर पर अलर्ट किया गया है, क्योंकि गोगी तिहाड़ जेल में बंद था और उसका दुश्मन टिल्लू मंडोली जेल में बंद है। इसके साथ ही रोहणी जेल में भी दोनो गैंग के कई बदमाश और शार्प शूटर्स बंद हैं।

पुलिस को आशंका है कि गोगी की मौत का बदला लेने के लिए जेलों में गैंगवार हो सकता है। दिल्ली की सेंट्रल जेल भी अलर्ट पर है।

कल दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र सिंह उर्फ गोली की दो बदमाशों ने कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को मार गिराया। मारे गए शूटरों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, वह टिल्लू गैंग से संपर्क रखते हैं।

  • वकीलों ने की एक दिन की हड़ताल
    रोहिणी कोर्ट में शूटआउट के विरोध में दिल्ली के वकीलों ने एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। दिल्ली बार एसोसिएशन ने इस बंद का आह्वान किया है। उनकी मांग है कि दिल्ली की अदालतों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। पुलिस की लापरवाही से रोहिणी कोर्ट परिसर में शूटआउट हो पाया।