Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड,


  • नई दिल्ली: सोना खरीददारों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने के पहले कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे दिन आज यानी मंगलवार को सोने सस्ता हुआ है। आज सोने की कीमत में 195 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना 47850 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी के रेट भी कम हुए हैं। चांदी की कीमत में 478 रुपए प्रति किलो की दर से गिरवट देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 67411 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सोना 10.15 डॉलर की गिरावट (-0.56%) के साथ 1,812.05 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 0.260 डॉलर की गिरावट (-1.02%) के साथ 25.315 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं अमेरिकी बाजार में सोने का कारोबार 2.12 डॉलर की गिरावट के साथ 1,810.82 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। जबकि चांदी का कारोबार 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 25.31 डॉलर के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।