Latest News पटना बिहार

लालू और मांझी की लड़ाई बेटियों तक पहुंची, एक-दूसरे पर लगा रही हैं बेतुके आरोप


  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य पर पलटवार करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार की रोहिणी बताया है।

रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट के जरिए जीतन राम मांझी पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। आरोप यह कि मांझी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। समधिन और दामाद को राजनीति में ले आए हैं। उनके पुत्र होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे। यह भी कि मांझी के पुत्र किसी लायक नहीं हैं। उन्होंने मांझी पर कुर्सी के लिए जमीर बेचने का भी आरोप लगाया।

इसी का जवाब आज दीपा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दिया है। दीपा मांझी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है जिसकी जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा-पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।

दीपा मांझी ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंगबली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?’ साथ ही दीपा ने लिखा कि 15 साल में तोहरा अम्मा-पप्पा कै गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डॉक्टर? चोरी-डकैती करके डॉक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जइबू, ई बिहार हा बुझाईल।