Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

लालू यादव का पोती को दुलार, कभी गाल फुलाते कभी आंख दिखाते


पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लालू यादव अपनी पोती को दुलार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

दरअसल, लालू यादव का पोती के साथ खेलने और उसे दुलार करने का यह वीडियो एक चार्टर्ड फ्लाइट में बनाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव अपनी बेटी को दोनों से उठाए हुए हैं। उनके बगल में ही लालू यादव भी बैठे हुए हैं।

लालू यादव अपनी पोती को देखकर कभी गाल फुलाते हैं तो कभी उसे आंख दिखाते हैं। लालू यादव की इन भाव-भंगिमाओं को देखकर पोती कात्यायनी भी मुस्कुराती है। पोती कात्यायनी के साथ अठखेली और दुलार करते हुए दादा लालू यादव का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इसे चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और आठ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। अब तक इसे सैकड़ों ने दोबारा साझा और इस पर टिप्पणी भी की है। इस वीडियो में लालू यादव अपनी पोती के गाल खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लालू यादव कभी-कभी अपना हाथ आगे बढ़ाकर पोती को डारते हैं। देखने में यह वीडियो काफी क्यूट है। खास बात यह है कि इस वीडियो में लालू यादव और पोती कात्यायनी यादव या फिर तेजस्वी यादव की आवाज सुनाई नहीं देती है। बल्कि इनके बजाय भोजपुरी गीत सुनाई पड़ता है।