Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के बीच सपा में फिर फेरबदल, प्रयागराज के श्यामलाल पाल बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने प्रयागराज के रहने वाले श्यामलाल पाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले इस पद पर नरेश उत्तम पटेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे। वह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है।

 

माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह फेरबदल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए के दांव को ध्यान में रखते हुए किया है।