Latest News उत्तर प्रदेश कानपुर राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, मुस्लिम नेताओं ने भी BJP से मिलाया हाथ


कानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को कमजोर करने के लिए भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों को पार्टी में शामिल कराया। इसके लिए विधानसभावार सदस्यता के कार्यक्रम किए गए। जहां कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने 10 हजार लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया वहीं उत्तर जिले ने अकेले तीन हजार को सदस्यता दिलाने का दावा किया।

 

इस दौरान गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा मंगलामुखी के साथ उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नत मां ने भी पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में ज्वाइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में दस हजार लोगों ने सदस्यता ली है। दूसरी ओर उत्तर जिला ने 3323 लोगों को शामिल कराने का दावा किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 823, आर्यनगर में 845, सीसामऊ में 932, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 723 लोगों ने सदस्यता दी। आर्यनगर में पूर्व पार्षद किशनलाल, अमरनाथ जायसवाल, आकाश तिवाारी, रमेश मौर्या ने सदस्यता ली।

मुस्लिम भी भाजपा में हए शामिल

वहीं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्षद अनुप्रिया दुबे, पूर्व पार्षद उत्तम दुबे, पूर्व पार्षद अशोक दुबे ने सदस्यता ली। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पार्षद नीलम चौरसिया ने सदस्यता ली। सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिमों ने भी सदस्यता ली।

सदस्यता कार्यक्रमों के दौरान उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी व देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, एमएलसी सलिल विश्नोई, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेश अवस्थी, दिनेश राय, नीरज बाजपेई, चंद्रकुमार गंगवानी, उमेश निगम, राघवेन्द्र मिश्रा, शिवबोधन मिश्रा, सुमित पावा आदि रहे। दक्षिण जिला में एक हजार से ज्यादा की सदस्यता कराने का दावा किया गया।

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के हवेली गार्डन में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पूर्व पार्षद मेनका सेंगर, नागेन्द्र तोमर, आलोक त्रिवेदी, विनय सिंह को सदस्यता दिलाई। वहीं छावनी में राम बहादुर यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने लोगों को पार्टी से जोड़ा।