News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर किसान और जवानों के बीच तीखी झड़प पुलिस ने हिरासत में लिए कई आंदोलनकारी


न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर दिखना शुरू हो गए हैं। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं।

13 Feb 20243:22:53 PM

Farmers at Shambhu border: प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर को सुरक्षा बाधाओं को तोड़ दिया

Farmers at Shambhu border: प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर सुरक्षा बाधाओं को तोड़ दिया। शंभू बॉर्डर पर इस वक्त हजारों की संख्या में आंदोलनकारी मौजूद हैं।

/

13 Feb 20243:03:53 PM

जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा

Farmers Protest Live: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर हैं। किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं और ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन यह विरोध तब तक जारी रहेगा सरकार हमारी मांगों से सहमत है।

13 Feb 20243:01:09 PM

गैस मास्क से कर रहें बचाव

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने पर ट्रैक्टर चालक ने गैस मास्क लगा लिया।

13 Feb 20242:49:42 PM

पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान हैं तैनात

किसानों के दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय के रूप में हरियाणा के जींद में कंक्रीट स्लैब, लोहे की कीलें, बैरिकेड्स, कंटीले तार, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

13 Feb 20242:32:10 PM

आंदोलनकारियों ने ट्रैक्टरों से हटाए बैरिकेड्स

Farmers Protest Live: हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटा दिया।

#WATCH | Protesting farmers forcibly remove the cement barricade with their tractors as they try to cross over the Haryana-Punjab Shambhu border. pic.twitter.com/gIyGNy8wsi

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20242:28:39 PM

Farmer Update: शंभू सीमा पर कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं

Farmers Protest Update:अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर किसानों के आंदोलन के दौरान अराजकता फैलने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

#WATCH | Haryana Police detain protestors at Shambu border as chaos breaks out during farmers movement towards Delhi to press for their various demands pic.twitter.com/EgtaOABJKx

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20242:11:41 PM

किसानों से बातचीत होनी चाहिए: नरेश टिकैत

Farmers Protest Latest Update: किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को हमारे साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और किसानों को सम्मान देना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए।

#WATCH | On farmers Delhi Chalo march, farmer leader Naresh Tikait says “Protests are underway in the entire country…The government should sit with us and hold discussions and give respect to the farmers. Government should think about this issue and try to solve this…” pic.twitter.com/2itfTQ6AlR

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20242:08:50 PM

किसान नेता राकेश टिकैत का बयान आया सामने

Rakesh Tikait on Farmers Protest: किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं, हम उनके समर्थन में हैं।

#WATCH | On farmers Delhi chalo protest, farmer leader Rakesh Tikait says, “MSP guarantee law and Swaminathan Committee report, Electricity amendment bill and debt waiver are the issues of the farmers across the country. There are several farmer unions and they have different… pic.twitter.com/UCcVGDsRPo

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20242:02:26 PM

राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को दी प्रतिक्रिया

Kisan Andolan Live: किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं…हम उनके समर्थन में हैं।

#WATCH | On farmers Delhi chalo protest, farmer leader Rakesh Tikait says, “MSP guarantee law and Swaminathan Committee report, Electricity amendment bill and debt waiver are the issues of the farmers across the country. There are several farmer unions and they have different… pic.twitter.com/UCcVGDsRPo

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20241:58:24 PM

राजनीतिक दलों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा आंदोलन

किसानों के मार्च पर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि चुनाव नजदीक आने पर आंदोलन किया जा रहा है। इसका मतलब है कि इसमें विपक्षी दल शामिल हैं। यह मार्च किसानों के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक दलों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

13 Feb 20241:39:02 PM

Chalo Delhi March: हम किसानों का स्वागत करते हैं: IG कविराज

Chalo Delhi March: हरियाणा: किसानों के दिल्ली चलो विरोध पर, आईजी, अंबाला रेंज सिबाश कविराज ने कहा कि हम पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर वे ट्रैक्टरों पर यात्रा करते हैं तो यह लोगों के लिए समस्याएं पैदा करेगा। वे बसों, ट्रेनों या पैदल यात्रा कर सकते हैं। वे ट्रैक्टरों पर आते हैं, हम उन्हें अनुमति नहीं देंगे। धारा 144 भी लगा दी गई है

#WATCH | Haryana: On farmers Delhi chalo protest, IG, Ambala Range Sibash Kabiraj says “We welcome the farmers coming from Punjab but if they travel on tractors it will create problems for the people. They can travel on buses, trains or on foot. If they come on tractors, we will… pic.twitter.com/wiTIwmBV6o

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20241:28:24 PM

पंजाब कांग्रेस ने किसानों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Farmer Protest Live Update: जैसे ही किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च चल रहा है, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हमने किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। मदद के लिए इस 82838 35469 नंबर पर कॉल किया जा सकता है

13 Feb 20241:21:16 PM

Farmrers Protest Latest: केंद्र को किसानों के साथ करनी चहिए चर्चा

किसानों के मार्च पर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि जहां तक किसानों की मांगों का सवाल है, केंद्र सरकार को तुरंत किसानों के साथ चर्चा करनी चाहिए और जो वे कह रहे हैं उस पर सहमत होना चाहिए।

#WATCH | On farmers march, former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda says “As far as demands of the farmers are concerned, the central Govt should immediately have discussions with the farmers and agree to what they are saying…” pic.twitter.com/5mueuR0azC

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202412:58:50 PM

किसानों की मांग बैठ है: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

किसानों के मार्च पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकार को किसानों के साथ हुए समझौते का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी की मांग वैध है।

#WATCH | Bahadurgarh, Haryana: On farmers march, Congress MP Deepender Hooda says, “The govt should abide by the agreement it had with the farmers. The MSP demand of the farmers is valid…” pic.twitter.com/dOtKbr9QTr

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202412:48:43 PM

ड्रोन के जरिए दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले

Farmers Protest: हरियाणा पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है। हरियाणा पुलिस ड्रोन के मध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है। बीच-बीच में आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए हैं। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।

#WATCH | Police use tear gas drones at the Haryana-Punjab Shambhu border to disperse protesting farmers. pic.twitter.com/LcyGpDuFbv

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202412:41:13 PM

किसान आंदोलन में कांग्रेस भी कूदी, देगी कानूनी सहायता

चंडीगढ़। किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने और किसान आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा किसानों को दिल्ली जाने की सलाह के बाद अब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह ने किसानों को कानूनी सहायता देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।

/

13 Feb 202412:39:30 PM

Farmer Protest in Ambala: अंबाला के शंभु बार्डर पर पंजाब की तरफ जुटे किसान, छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmers Protest in Haryana: हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। उन्हें बार्डर से दूर करने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए किसानों की निगरानी करते हुए उन्हें पीछे करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे।

/

13 Feb 202412:29:56 PM

छह महीनों का राशन लेकर पहुंच रहे किसान

Farmers Protest Live: किसानों में दिल्ली कूच को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। छह महीनों का राशन ट्रैक्टर ट्रालियों में लेकर पहुंच रहे हैं।

/

13 Feb 202412:22:08 PM

शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान और फोर्स आमने-सामने

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रोटेस्ट जारी है। इस क्रम में किसान और जवान आमने-सामने हैं। पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसू गैस के गोलों के कारण किसान एक बार पीछे हटे, लेकिन धुंआ कम होते ही किसान तुंरत सामने आ गए। मौके पर हजारों किसान, फतेहगढ़ साहिब से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर अभी रास्ते में हैं।

/

13 Feb 202412:04:44 PM

शंभू बॉर्डर पर छोड़ गए आंसू गैस के गोले

अम्बाला-पंजाब पर मौजूद शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। पूरा इलाका सफेद चादर में लिपट चुका है।

13 Feb 202412:02:40 PM

Punjab Delhi Flight Fare: पंजाब-दिल्ली के लिए हवाई टिकटों में आया उछाल

Punjab Delhi Flight Fare: आज से किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर हैं। इसी कारण से हरियाणा सरकार की ओर से शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अब इसका असर हवाई टिकटों पर भी पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते पंजाब से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों की कीमत तीस हजार तक पहुंच चुकी है। कल तक यह कीमत तीन से 3500 रुपए थी।

13 Feb 202411:59:26 AM

Farmers Protest Live: बहादुरगढ़ में भी पुलिस बल तैनात

Farmers Protest Live: किसानों के दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय के रूप में हरियाणा के बहादुरगढ़ में कंक्रीट स्लैब, कंटीले तार लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

13 Feb 202411:55:22 AM

Chalo Delhi: शंभू बॉर्डर पर भारी तादाद में जुड़ रहे किसान

Farmers Protest: किसानों ने अंबाला राजमार्ग पर पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा की ओर दिल्ली चलो मार्च जारी रखा है। सड़कों पर किसानों का बड़ा हुजूम देखा जा सकता है।

#WATCH | Farmers continue Delhi Chalo march on Ambala highway, onward to Punjab-Haryana Shambhu border pic.twitter.com/PPYFTJYyNS

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202411:40:24 AM

Kisan Protest: दिल्ली-यूपी अप्सरा बॉर्डर पर भी रही तैनाती

Kisan Protest: प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के उपाय के रूप में दिल्ली पुलिस के जवानों को दिल्ली-यूपी अप्सरा सीमा पर तैनात किया गया है।

13 Feb 202411:34:58 AM

शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं

Delhi Chalo March: अपनी विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।

#WATCH | Protesting farmers in large numbers at Punjab-Haryana Shambu border to move towards Delhi to press for their various demands pic.twitter.com/V0DKAfaUgV

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202411:26:58 AM

पंजाब के फतेहगढ़ इंटरनेट बंद

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में वाई-फाई और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है

13 Feb 202411:21:33 AM

Farmers Protest in Delhi: एनसीआर में जाम से जूझ रहे लोग

Farmers Protest in Delhi: किसानों का दिल्ली कोच को लेकर दिल्ली के रजोकरी बॉर्डर और कापसहेड़ा बॉर्डर, बिजवासन बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स पर वाहनों की जांच की दौरान शहर की सड़के जाम हो गई जिसके चलते गुरुग्राम फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल पर इस तरह लंबा जाम नजर आया।

/

13 Feb 202411:12:34 AM

पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो कैरिज-वे पर भारी पुलिस बन तैनात

Farmers Delhi Chalo March: पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो कैरिज-वे पर भारी पुलिस उपस्थिति और बैरिकेडिंग की गई है क्योंकि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के किसानों ने अपना दिल्ली चलो विरोध मार्च शुरू कर दिया है।

13 Feb 202411:02:17 AM

Farmers Protest News: संघर्ष समिति सरकार के साथ टकराव से बचने की कर रहे कोशिश

Farmers Protest News: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति का कहना है कि पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति सरकार के साथ टकराव से बचने के लिए समाधान खोजने की पूरी कोशिश की

13 Feb 202410:58:50 AM

Farmers Protest: ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

Farmer Protest: एडीसीपी अनिल कुमार यादव का कहना है कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है…ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है। बाकी हिस्सों में ट्रैफिक सामान्य है…”

#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: ADCP, Anil Kumar Yadav says, “…A Traffic plan has been prepared…Drones are also being used. Checking is happening at the Delhi border. Traffic in other parts is normal…” pic.twitter.com/jVYyOcTjZH

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202410:52:44 AM

Farmers News: शंभू बॉर्डर पर छह लोग हिरासत में

Farmers Protest: अंबाला: शंभू बॉर्डर पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली कूच को लेकर बयानबाजी की वजह से पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, मोहना धरना स्थल से किसान दिल्ली कूच की तैयारी में। करीब 40 ट्रैक्टर तैयार किए। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का मोहना से कट देने की मांग को लेकर पिछले कई महीनो से धरने पर बैठे हुए हैं किसान और ग्रामीण।

/

13 Feb 202410:36:36 AM

Farmers Protest News: किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं

Farmers Protest News: न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए अंबाला के पास शंभू सीमा पर भारी पुलिस उपस्थिति है।

#WATCH | Heavy police presence at Shambhu border near Ambala as farmers move towards Delhi for their protest demanding law guaranteeing Minimum Support Price pic.twitter.com/mKtryautdQ

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202410:33:50 AM

Farmers Protest: फतेहगढ़ साहिब में इंटरनेट सेवाएं ठप

Farmers Protest: किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए फतेहगढ़ साहिब में इंटरनेट सेवा बंद हो गई। है।

13 Feb 202410:30:59 AM

Farmers Protest Live: शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे किसान

Farmers Protest Live: किसानों ने शंभू बॉर्डर से अपना दिल्ली चलो मार्च शुरू कर दिया है। भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।

#WATCH | Farmers begin their Delhi Chalo march from Shambhu Border. pic.twitter.com/tKEF6iEHkZ

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 202410:16:39 AM

Farmers Protest Update: नुकीले सरिए करेंगे किसानों की राह कठिन

Farmers Protest Update: शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए सड़क पर लगाए गए तीखे सरिए लगाए गए हैं। वहीं नुकीले तारों से भी किसानों को रोकने के लिए प्रयास जारी हैं।

/

13 Feb 202410:09:31 AM

Farmers Protest News: पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है

Farmers Protest News: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट 2 शाम तक बंद रहेगा. किसानों के दिल्ली चलो विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

13 Feb 20249:55:39 AM

‘यह बहुद दुर्भाग्यपूर्ण है…’ किसानों को दिल्ली में आने से रोकने को लेकर बोले कांग्रस नेता जयराम

Farmers March Update: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि राहुल गांधी अंबिकापुर में किसान संघों के साथ बैठक कर रहे हैं और आज पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, जबकि पीएम मोदी की सरकार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रही है।” राजधानी…यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…”

13 Feb 20249:47:52 AM

Farmers Protest Latest Update: हम कांग्रेस को बीजेपी जितना ही जिम्मेदार मानते हैं

Farmers Protest Latest Update: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, “…कांग्रेस पार्टी हमारा समर्थन नहीं करती है, हम कांग्रेस को भी उतना ही जिम्मेदार मानते हैं जितना बीजेपी को। ये कानून कांग्रेस ही लेकर आई है…हम इसमें नहीं हैं।” किसी का पक्ष हो, हम किसानों की आवाज उठाते हैं…

#WATCH: Fatehgarh Sahib: Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee General Secretary Sarwan Singh Pandher says “…Congress party does not support us, we consider Congress equally responsible as much as the BJP. These laws were brought by Congress itself…We are not in favour of… pic.twitter.com/N0SBK4mXBI

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20249:30:36 AM

Farmers Delhi Protest: बैरिकेड्स और वज्र वाहन से पहरा

Farmers Delhi Protest: किसानों द्वारा आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर घोषित मार्च के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा के बीच वज्र वाहन और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

13 Feb 20249:24:48 AM

Farmers Protest Update: गाजीपुर में लगा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

Farmers Delhi March:  किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले आज गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

#WATCH | Delhi: Heavy traffic snarl witnessed at Ghazipur border ahead of farmers Delhi Chalo march today. pic.twitter.com/E22ln3IsY1

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20249:14:03 AM

Chalo Delhi March: सीजेआई से की कार्रवाई करने की मांग

Chalo Delhi March: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले किसानों पर उपद्रव पैदा करने और नागरिकों के दैनिक जीवन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सीजेआई से अदालतों को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया कि अदालतों के समक्ष वकीलों की गैर-मौजूदगी के कारण कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।

13 Feb 20248:49:43 AM

Farmers Protest: हम आम आदमी को असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते

Farmers Protest: फतेहगढ़ साहिब, पंजाब: किसान नेता लखविंदर सिंह का कहना है, …लोग तैयार हैं और बैठक भी हो रही है…हम आम आदमी को असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते…जैसे ही हमें निर्देश मिलेगा बैठक के बाद हम आगे बढ़ेंगे।”

#WATCH | Fatehgarh Sahib, Punjab: Farmer leader Lakhwinder Singh says, “…The people are ready and the meeting is also happening…We dont wish to cause inconvenience to the common man…As soon as we get the direction after the meeting, we will march forward.” pic.twitter.com/RNp8EqSqRQ

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20248:46:55 AM

Farmers Protest: फतेहगढ़ साहिब में किसान यूनियनों के साथ हुई बैठख

Farmers Protest in Delhi: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने फतेहगढ़ साहिब में किसान यूनियनों के साथ बैठक की।

#WATCH | Punjab: Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee General Secretary Sarwan Singh Pandher holds a meeting with farmer unions in Fatehgarh Sahib. pic.twitter.com/ybwnEV8aLl

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20248:45:29 AM

Farmers March: सीमाओं पर चौकसी

Delhi Borders: दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर पुलिस जवान हाई अलर्ट पर है।

#WATCH | Security heightened at Delhi borders in view of the march declared by farmers towards the national capital today

(Drone visuals from Singhu border) pic.twitter.com/FD5IaQRRMh

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20248:42:07 AM

Farmers Protest: कल मंत्रियों के साथ पांच घंटे चली थी बैठक

Delhi Chalo: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, कल मंत्रियों के साथ करीब पांच घंटे तक बैठक चली। हमने उनके सामने एक एजेंडा रखा। केंद्र सरकार उस पर सहमति नहीं बना पाई है। सरकार हमसे आंदोलन रोकने के लिए समय मांग रही है। लेकिन उन्होंने हमसे दो साल पहले भी समय मांगा था, जब किसानों का आंदोलन खत्म हुआ था। हमने सोचा कि अब समय देना उचित नहीं है।

#WATCH | Fatehgarh Sahib, Punjab: Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee General Secretary Sarwan Singh Pandher says, “The meeting with the ministers went on for around 5 hours yesterday. We presented an agenda in front of them. The central government has not been able to make… pic.twitter.com/B7SZTLTN6R

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20248:32:42 AM

Farmer Protests: दिल्ली की ओर बढ़ना हमारी मजबूरी

Farmer Protest in Delhi: किसानों के मार्च को देखते हुए अंबाला फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और सिरसा में लोही की कीलों और कंटीले तारों से घेराबंदी कर दी गई है। वहीं दिल्ली चलो मार्च को लेकर किसानों का कहना है कि दिल्ली की ओर बढ़ना हमारी मजबूरी है।

13 Feb 20248:12:30 AM

Farmers Protest LIVE: ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी

Farmers Delhi Protest: किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है। किसान सुबह तकरीबन दस बजे दिल्ली कूच करेंगे।

VIDEO | Security tightened at Delhis Shambhu border ahead of farmers Delhi Chalo march. pic.twitter.com/8Uxb8Gp2tw

— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2024

13 Feb 20247:58:33 AM

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

Farmers Protest Update: किसानों द्वारा आज दिल्ली की ओर घोषित मार्च को देखते हुए शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

#WATCH | Ambala, Haryana: Security heightened at the Shambhu border in view of the march declared by farmers towards Delhi today. pic.twitter.com/AwRAHprtgC

— ANI (@ANI) February 13, 2024

13 Feb 20247:55:27 AM

दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Farmers Protest: दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू होने वाले किसानों के प्रत्याशित विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक बाधित होने की संभावना है। कमर्शियल वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन कल से लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार कहा गया कि समय पर आगमन सुनिश्चित करने के लिए हम यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्पों के लिए टर्मिनल 1 (टी1) के लिए मैजेंटा लाइन या टर्मिनल 3 (टी3) के लिए एयरपोर्ट मेट्रो का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

13 Feb 20247:29:09 AM

Chalo Delhi March: वार्ता विफल: आज सुबह दस बजे किसान करेंगे दिल्ली कूच

Farmers Meetings With Center Ministers: केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को चंडीगढ़ में देर शाम चली बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठनों और सरकार के बीच जब सहमति नहीं बनी तो बैठक तो देर रात करीब 11:30 बजे बैठक से बाहर आकर किसान नेताओं ने मंगलवार को सुबह दस बजे दिल्ली कूच का एलान कर दिया।

13 Feb 20246:55:12 AM

शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू, पुलिस कर रही गश्त

शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने अपनी गाड़ियों में बेरिकेडिंग तक गश्त शुरू की।

/

13 Feb 20245:51:04 AM

किसी भी तरह से किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका जाएगा

विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि दिल्ली में घुसने के सैकड़ों रास्ते हैं, अगर कोई मेट्रो, ट्रेन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य तरीके से घुसने में कामयाब हो भी जाएगा तब उसकी पहचान होते ही तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

13 Feb 20244:33:34 AM

सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस

अंबाला रोड पर पंजाब का बॉर्डर क्रॉस करते ही हरियाणा में सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस होकर डटे हुए है। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से साथ लायर की बैरिकेडिंग की हुई है। हालांकि लोकल रेजिडेंट्स हालात देखने के लिए बैरिकेडिंग के नजदीक आ रहे थे , लेकिन हरियाणा पुलिस की तरफ से उन्हें बैरिकेडिंग के नजदीक भी नहीं आने दिया जा रहा।

13 Feb 20241:38:56 AM

डबवाली बॉर्डर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने डबवाली बॉर्डर पर सिक्स लेयर पत्थर लगाए गए हैं। इसके बीच कीलें भी लगाई गई है। जबकि इससे पहले बैरिकेडिंग करके उसके ऊपर कंटीली तारे लगाई गई हैं। पत्थरों के बाद पेरो को मिट्टी से भरकर सड़क पर आड़े तिरसे खड़े किए गए हैं।

/

13 Feb 20241:10:16 AM

केंद्रीय मंत्रियों ने की किसानों से बातचीत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसान नेताओं से बातचीत करने वाली टीम में शामिल थे। पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक बैठकों और शहर में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

13 Feb 20241:02:03 AM

दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा पुख्ता

 किसानों के आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

#WATCH | Delhi: Security heightened at Delhi borders in view of the march declared by farmers towards the National Capital today

(Visuals from Ghazipur Border) pic.twitter.com/OMNwabLnSI

— ANI (@ANI) February 12, 2024

12 Feb 202411:58:01 PM

डबवाली बॉर्डर किया जा रहा सील

डबवाली बॉर्डर पर कोई किसान नहीं आया है, लेकिन इसके बावजूद भी रास्ते को वेल्डिंग से सील किया जा रहा है।

/

12 Feb 202411:55:51 PM

रात 11 बजे शंभू बॉर्डर के हालात

राजपुरा अंबाला रोड पर पंजाब का बॉर्डर क्रॉस करते ही हरियाणा में सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस होकर डटे हुए है। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से साथ लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है।

/

हालांकि लोकल रेजिडेंट्स हालात देखने के लिए बैरिकेडिंग के नजदीक आ रहे थे , लेकिन हरियाणा पुलिस की तरफ से उन्हें बैरिकेडिंग के नजदीक भी नहीं आने दिया जा रहा।

/

12 Feb 202411:40:07 PM

किसानों और मंत्रियों के बीच दूसरा दौर शुरू

किसानों और मंत्रियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर फिर से शुरू हो गया है। किसान कुछ देर के लिए बाहर आए थे लेकिन एक बार फिर से कुछ देर बाद करके अंदर चले गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के एक नेता ने बताया कि बातचीत अभी सिरे नहीं चढ़ पाई है।

एमएसपी और किसानों की कर्ज माफी दोनों मुद्दे अटके हुए हैं किसानों के बाहर आने के वक्त सभी मंत्री अंदर थे बाहर आकर किसानों की आपस में क्या बात हुई इसका विवरण अभी पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि दूसरे दौर की बातचीत एक बार फिर से शुरू हो गई है।

12 Feb 202411:12:57 PM

MSP गारंटी और कर्जा मुक्ति पर फंसा पेंच

किसान नेता रंजीत सिंह राजू ने मीटिंग के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। सभी बिन्दुओं पर चर्चा हो रही है लेकिन अब तक बात नहीं बन पा रही है। असली पेंच MSP की गारंटी और किसानों के कर्जा मुक्ति पर अड़ा हुआ है। मीटिंग अभी भी जारी है।

12 Feb 202411:06:13 PM

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स बढ़ा रहे लोगों की मुसीबत

किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके चलते बैरिकेड्स के पास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खाने की समस्या हो रही है, जबकि किसी को घर जाने के लिए 17 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ रही है।

12 Feb 20249:49:43 PM

अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची मीटिंग

किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच में चल रही बातचीत 9:30 बजे तक भी किसी सिरे पर नहीं लग सकी है। मीटिंग में बैठे सूत्रों का कहना है कि बात न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून को लेकर अटकी हुई है। किसान संगठन इससे कम पर नहीं मान रहे हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर एक कमेटी बनाकर इसे हल करने के प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्रियों की ओर से दिए गए हैं लेकिन किसान संगठन इस पर राजी नहीं है।

12 Feb 20247:46:00 PM

फतेहगढ़ साहिब हाईवे पर रात में रुके किसान

दिल्ली चलो विरोध मार्च में किसान भाग ले रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब हाईवे पर रात में रुके। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है।

12 Feb 20246:38:49 PM

किसानों के खिलाफ रचा गया षड्यंत्र: सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने आप को किसानों की हितैषी बोलने वाली सरकार ने सड़कों पर कीलें ठोक रखी हैं। इस सरकार ने किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचा है।

12 Feb 20246:38:45 PM

शंभू बॉर्डर पर खाने का प्रबंध, लगाए गए बैरिकेड्स

राजपुरा के शंभू बॉर्डर पर रात तक यहां आसपास के गांव निवासी मौजूद हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा की पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। इस दौरान हरियाणा पुलिस की तरफ से बैरिकेड्स के नजदीक भी इलाका निवासियों को रुकने नहीं दिया जा रहा।

मौके पर मौजूद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था के लिए शंभू बॉर्डर के नजदीक स्थित गांव लोह सिंबली के गुरुद्वारा साहब से खास तौर पर खाने का प्रबंध किया गया है। हालांकि रविवार को लंगर या अन्य कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन सोमवार रात से नजदीकी गांव निवासियों की तरफ से बैरिकेड्स के नजदीक लंगर पहुंचाना शुरू कर दिया गया है।

12 Feb 20246:34:25 PM

चंडीगढ़ में चल रही किसान और मंत्रियों के बीच बैठक

बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा पहुंचे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ‌कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौके पर मौजूद हैं। किसानों के साथ चंडीगढ़ में बैठक चल रही है।

12 Feb 20246:32:00 PM

राशन एकत्रित कर तैयार हुईं ट्रॉलियां

पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान आंदोलन की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए राशन एकत्रित करके ट्रॉलियां तैयार की जा रही है। अगर सरकार और किसानों के बीच 12 फरवरी की बातचीत नाकाम रहती है तो किसान बड़ी तादाद में दिल्ली कूच कर सकते हैं।

12 Feb 20246:25:34 PM

झज्जर में भी धारा 144 लागू

झज्जर पुलिस ने दिल्ली जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके चलते रोहतक-झज्जर से दिल्ली जाने के लिए वाया फरुखनगर ,गुरुग्राम होकर जाना पड़ेगा। साथ ही टिकरी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो सकती है।

12 Feb 20244:50:12 PM

Farmers Protest in delhi: 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान

Farmers Protest in delhi: किसानों के इस बार के आंदोलन में हर संगठन का समर्थन नहीं है। ऑल इंडिया किसान सभा इस आंदोलन में शामिल नहीं है। ये संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्नान करेंगे।

12 Feb 20244:41:06 PM

Farmers Delhi Chalo protest: MSP का झूठा वादा किसानों के साथ किया गया: कांग्रेस

Farmers Delhi Chalo protest: किसान आंदोलन पर जमकर राजनीति हो रही है। वहीं, कांग्रेस किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अपने आपको किसानों का हितैषी बताने वाली सरकार ने सड़कों पर किले ठोक दी है, सीमेंट की दीवारें लगवा दी हैं। MSP का झूठा वादा किसानों के साथ किया गया।

12 Feb 20244:24:53 PM

Farmers Update: किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाना सही नहीं- CM भगवंत मान

Kisan Andolan live: किसानों के दिल्ली कूच पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब के किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार लगा रही है। कहीं ऐसा न हो कि पंजाब और भारत के बीच दरार पैदा हो जाए और कंटीले तार की नौबत आए। यह देशहित में नहीं होगा। किसानों का मसला बातचीत से भी हल किया जा सकता है। केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

12 Feb 20244:04:40 PM

Kisan Andolan News LIVE: दिल्ली में रैली या जूलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध

Kisan Andolan News LIVE: दिल्ली में किसानों के कूच से पहले धारा-144 लागू कर दी गई है। इसी के चलते  संजय अरोड़ा ने आदेश दिए हैं कि राजधानी में किसी भी रैली या जुलूस निकालने और सड़कों एवं मार्गों को अवरुद्ध करने पर रोक है। किसानों की ट्रैक्टर रैलियों पर भी प्रतिबंध है।

12 Feb 20243:41:32 PM

Farmers Protest LIVE: सिरहौल बॉर्डर को सील करने की तैयारी में पुलिस, लगाए लोहे के बेरीकेड्स

Haryana Farmers Protest Live:  किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गुरुग्राम पुलिस सतर्क है। गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैयारी शुरू हो गई है। जगह जगह बैरिकेड्स लगाए जा रहे है और दूसरी तरफ क्रेन की सहायता से सीमेंट के लगे बेरीकेड्स को हटाकर लोहे के बेरीकेड्स लगाए जा रहे हैं।

12 Feb 20243:21:00 PM

केंद्र से बात करने को तैयार फिर भी हिरासत में ले रही पुलिस, किसान नेता जगजीत दल्लेवाल ने लगाया आरोप

Haryana-Punjab Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करने के लिए कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आ रहे कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि एकतरफ केंद्र हमसे बात करने के लिए तैयार है तो वहीं, दूसरी ओर हमारे किसान नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। उन्होंने किसानों की रिहाई की मांग की है।

12 Feb 20242:48:42 PM

Farmers Protest Live: किसानों के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने कह दी ये बात

Farmers Protest Live Updates: किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के लिए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वह हम करेंगें। बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते हैं और यह मसला भी हल हो जाएगा।

12 Feb 20242:22:33 PM

Farmers Protest Live: चंडीगढ़ में शाम पांच बजे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री

Delhi Farmers Protest Live Updates: किसानों के दिल्ली कूच से पहले तीन केंद्रीय मंत्री किसान नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बैठक करेंगे। ऐसी उम्मीदें है कि बैठक में समाधान निकलता है तो किसानों का दिल्ली कूच रुक सकता है।

12 Feb 20241:52:56 PM

Farmers Protest LIVE: CM मनोहर ने किसानों के लिए कह दी ये बात

Farmers Protest LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते दिन किसानों के लिए कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक रहा है। वह ट्रेन, बसों से जा सकते हैं लेकिन उन्हें ट्रैक्टरों में जाना है, हथियारों के साथ जाना है। ऐसा करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। सीएम ने कहा कि अगर किसान ट्रैक्टर लेकर जाएंगे और हथियार आगे बांधकर जाएंगे तो कोई भी इन्हें जाने की इजाजत नहीं देगा।

12 Feb 20241:28:36 PM

Haryana-Delhi farmers protest: क्यों फिर आंदोलन पर उतरे किसान?

किसान कई मांगों के लिए विरोध (Why Farmers Protesting again) पर उतरे हैं। उनकी सबसे पहली मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून बनना है। साथ ही किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग (Farmers Demand) भी कर रहे हैं और आंदोलन में शामिल किसान कृषि ऋण माफ करने की मांग की गई है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग भी शामिल है।

12 Feb 20241:07:40 PM

Farmers Protest LIVE: किसान आंदोलन के चलते ये बॉर्डर सील

Farmers Protest News Live Updates: राजधानी दिल्ली में किसानों के आने से पहले ले सिंघु बॉर्डर को सील कर दिया गया है। गाजीपुर टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात की गई है। कटीले तार लगाकार रास्ता रोकने की तैयारी की गई है। सीसीटीवी और लाउडस्पीकर भी लगाए जा रहे हैं।

12 Feb 202412:48:25 PM

किसानों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री, मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM मान

Delhi Farmers Protest Live Updates: किसान संगठनों के साथ आज तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं होंगे। वह आज राम मंदिर के दर्शनों के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ अयोध्या गए हैं ।

12 Feb 202412:32:57 PM

Kisan Andolan News LIVE: किसान आंदोलन से लोगों को दिक्कत

Kisan Andolan News LIVE: हरियाणा से दिल्ली जाने वाले लोगों को हरियाणा के कस्बा बरवाला और यमुनानगर से जाना होगा। चंडीगढ़ के लोग पंचकूला के रास्ते हरियाणा जाएंगे। रूट डायवर्ट से चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर डेराबस्सी के पास जाम लग गया है।

12 Feb 202412:11:41 PM

Farmers Protest LIVE Update: दिल्ली में धारा-144 लागू, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

Section 144 Imposed in Delhi: किसान आंदोलन के चलते पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

12 Feb 202411:52:08 AM

Farmers Protest: हरियाणा के कई जिलों में इंटरेनट बंद

Farmers Protest LIVE : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में तीन दिन तक रविवार सुबह छह बजे से इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला हुआ है। सीमाओं पर आठ लेयर की दीवारें खड़ी की गई हैं। पंजाब के सीमावर्ती सभी रास्तों पर पुलिस व केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

12 Feb 202411:37:39 AM

किसान आंदोलन से सिंघू बॉर्डर पर थमी वाहनों की रफ्तार

Farmers Protest Update: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। सिंघू बॉर्डर पर किसानों के आने से पहले पुलिस ने नाके लगा दिए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते सिंघू बॉर्डर पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। वाहनों की गति तम गई है।

12 Feb 202411:25:46 AM

संयुक्त किसान मोर्चा ने ग्रामीण भारत बंद रखने का किया आह्वान

Farmers Protest Live Update: संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को एक दिन का ग्रामीण भारत बंद करने का आह्वान किया है।

12 Feb 202411:07:37 AM

Delhi Chalo March: दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू

किसानों के दिल्ली-चलो मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू (Section-144 in Delhi) की गई है। किसी तरह की भीड़ जुटाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। वहीं, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई जिलों में धारा-144 लागू है।

12 Feb 202410:49:55 AM

Delhi Traffic Advisory: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: किसान आंदोलन (Farmers Protest) के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सभी मुख्य बॉर्डरों के लिए यह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें भारी वाहनों के दिल्ली में आवागमन पर रोक लगाई गई है। हल्के वाहनों के लिए मुख्य बॉर्डरों की बजाय आसपास के स्थानीय बॉर्डरों का प्रयोग दिल्ली में आवागमन के लिए प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

12 Feb 202410:30:56 AM

कैथल में 15 पुलिस नाकों पर है नजर, कंटेनर रख बंद किए रास्ते

Farmers protest to Delhi: सुरक्षा बल की पांच टुकड़ी गुहला-चीका में पंजाब से आने वाले किसानों को आगे नहीं जाने के लिए तैनात की गई। कैथल को पंजाब से जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्ग बंद कर दिए हैं। रास्तों पर पत्थरों के बड़े-बड़े बेरिकेड और लोहे के कंटेनर लगा दिए हैं।

12 Feb 202410:24:44 AM

शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था

Farmer Protest latest news: फिरोजपुर से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के 100 किसानों का जत्था शंभू बार्डर के लिए रवाना हुआ है, किसानों ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

12 Feb 202410:06:59 AM

Farmers Protest: दिल्ली मार्च से पहले केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे किसान नेता

Farmers protest news: दिल्ली आने से पहले चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ किसान संगठन बैठक करेंगे। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में होनी है

12 Feb 20249:52:56 AM

Chalo Delhi Farmers March: दिल्ली कूच करने से पहले फतेहगढ़ साहिब में इकठ्ठा होंगे किसान

Farmers Protest Live Updates : दिल्ली कूच करने से पहले आज पंजाब के किसान फतेहगढ़ साहिब में इकठ्ठा होंगे और कल के लिए मजबूत रणनीतियां तैयार करेंगे।

12 Feb 20249:51:00 AM

कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड लगाकर बॉर्डर सील, किसानों के दिल्ली कूच से पहले कड़ा पहरा

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले, हरियाणा और दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंक्रीट ब्लॉक, कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड के लगाकर बॉर्डर को सील किया गया है।

12 Feb 20249:46:24 AM

Farmers Protest LIVE: चलो दिल्ली से पहले पंजाब के किसानों ने गोल्डन टेंपल पर की अरदास

दिल्ली जाने से पहले पंजाब के किसान और जवान भलाई यूनियन पंजाब के सदस्यों ने श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री अकालतख्त साहिब में माथा टेका और अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अरदास भी की।