Latest News नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने रहेंगे अधीर रंजन चौधरी, नकारा


  • नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (14 जुलाई) संसद के आगामी मानसून सत्र पर चर्चा के लिए पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह के साथ बैठक की है। बीते कई दिनों से ये कहा जा रहा था कि इस बैठक में कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता को बदलने पर भी फैसला कर सकती है। बैठक के बाद कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने कहा है कि लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ही आगामी सत्र में भी कांग्रेस के नेता होंगे। पार्टी ने उनकी जगह किसी और को नेता चुनने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

प्रशांत किशोर के साथ भी बैठक

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की आज चुनावी रणनीतिकार प्रशात किशोर के सात भी बैठक हुई है। बताया गया है कि प्रशांत किशोर की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ऑनलाइन जुड़ीं। इनसे अलावा केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद रहे। ये बैठक करीब 1 घंटे तक चली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद पर कोई बात नहीं हुई, ना ही शरद पवार को यूपीए चेयरपर्सन बनाए जाने को लेकर कोई चर्चा की हुई। प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर बात की।