News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लोकसभा में पेश हुआ दिल्ली नगर निगम के एकीकरण वाला बिल,


नई दिल्ली, । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill) पेश कर दिया है। गौरतलब है कि इसी मंगलवार को मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर अपनी मुहर लगा दी थी। कल यानी गुरुवार को भाजपा ने अपनी सभी सांसदों को लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए व्हिप भी जारी किया था।

2011 में हुए थे नगर निगम के टुकड़े

गौरतलब है कि साल 2011 में दिल्ली नगर निगम के तीन टुकड़े किए गए थे। नगर निगम को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) समेत तीन नगर निगमों में विभाजित किया गया था।