Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

वरुण गांधी का फिर सरकार पर हमला


लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण फिरोज गांधी का अपनी ही सरकार पर लगातार हमला जारी है। वरुण गांधी ने बैंक फ्राड के मामलों को लेकर सरकार पर हमला करने के साथ ही मजबूत कार्यवाही की अपेक्षा भी की है।

वरुण गांधी ने भारत के बड़े उद्योगपति का उदाहरण देते हुए सरकार से कार्यवाही की मांग को लेकर एक ट्वीट किया है। वरुण गांधी ने लिखा कि विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़।

विजय माल्या: 9000 करोड़

नीरव मोदी: 14000 करोड़

ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़

आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है।

इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।