Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

वाजपेयी के पुराने वीडियो के जरिए वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना,


  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 1980 के भाषण की एक छोटी क्लिप पोस्ट की, जिसमें वाजपेई ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए उनके दमन के खिलाफ तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार को चेतावनी दी थी।

बड़े दिल वाले नेता के समझदारी भरे शब्द

अगर सरकार (किसानों को) दबाएगी, तो हम किसानों के संघर्ष में शामिल होने से नहीं हिचकिचाएंगे

क्लिप में वाजपेई कहते हैं, ”अगर सरकार (किसानों को) दबाएगी, कानूनों का दुरुपयोग करेगी और शांतिपूर्ण आंदोलन का दमन करेगी, तो हम किसानों के संघर्ष में शामिल होने और उनके साथ खड़े होने से नहीं हिचकिचाएंगे।” गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जो कथित रूप से भाजपा नेताओं से जुड़ी कारों से कुचले गए थे। गांधी को हाल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया गया। इसे गांधी से पार्टी नेतृत्व की नाराजगी के रूप में देखा गया था।