News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव: नगालैंड में 11 बजे तक 35.76 और मेघालय में 26.70 फीसद हुई वोटिंग


  1. शिलांग/कोहिमा, : नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। नगालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 26.70% और नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान हुआ है। 

बता दें कि मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की है।

  • 01:00 PM, 27 Feb 2023

    मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने डाला वोट

    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गारो हिल्स के तुरा में मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। मैंने अतीत में इस तरह का मतदान नहीं देखा है, हमें विश्वास है कि यह हमारे पक्ष में होगा।

  • 12:56 PM, 27 Feb 2023

    मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा ने डाला वोट

    मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार और पूर्व सीएम मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा ने अपना वोट डाला।

  • 12:47 PM, 27 Feb 2023

    युवा मतदाताओं ने डाला वोट

    युवा मतदाताओं ने डाला वोट

    नगालैंड के 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। इस बीच युवा मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया।

  • 12:26 PM, 27 Feb 2023

    नगालैंड में बुजुर्ग वोटरों ने डाला वोट

    नगालैंड में बुजुर्ग वोटरों ने डाला वोट

    नगालैंड विधानसभा चुनाव में युवा और बुजुर्ग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं। तस्वीरें नगालैंड के एक पोलिंग बूथ की है, जहां बुजुर्ग वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

  • 11:50 AM, 27 Feb 2023

    नगालैंड में 11 बजे तक 35.76 और मेघालय में 26.70 फीसद हुई वोटिंग

    मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 26.70% और नागालैंड चुनाव में 35.76% मतदान हुआ है।

  • 11:37 AM, 27 Feb 2023

    नगालैंड के सीएम ने किया मतदान

    एनडीपीपी उम्मीदवार और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में वोट डाला

  • 11:35 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय के सीएम ने डाला वोट

    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने तुरा में बूथ संख्या 29 पर मतदान किया।

  • 11:23 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय भाजपा प्रमुख ने लोगों से वोटिंग की अपील की

    मेघालय भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार अर्नेस्ट मावरी ने वोटिंग करने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि मेरा वोट और लोगों का वोट ही तय करेगा कि मैं एक विधायक के रूप में इस निर्वाचन क्षेत्र को जीतूंगा या नहीं.

  • 10:46 AM, 27 Feb 2023

    कोहिमा में शांतिपूर्ण मतदान जारी

    नगालैंड के कोहिमा विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण वोटिंग हो रही है।

  • 10:06 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.06 और नगालैंड में 15.76 फीसद हुई वोटिंग

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है।

  • 10:02 AM, 27 Feb 2023

    वरिष्ठ नागरिकों ने डाला वोट

    नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच नगालैंड के तौफेमा गांव के वरिष्ठ नागरिक, एनडीपीपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के उत्तरी अंगामी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए इंतजार करते दिखाई दिए।

  • 09:52 AM, 27 Feb 2023

    कुष्ठ रोगियों के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य का पहला अस्थायी मतदान केंद्र विशेष रूप से कुष्ठ रोगियों के लिए नोंगपोह में स्थापित किया गया है।

  • 09:23 AM, 27 Feb 2023

    नगालैंड के डिप्टी सीएम ने डाला वोट

    नगालैंड के डिप्टी सीएम ने डाला वोट

    नगालैंड के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता यानथुंगो पैटन ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

  • 09:03 AM, 27 Feb 2023

    भाजपा विधायक ने किया दावा

    भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मतदान किया। उन्होंने कहा हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आर्शीवाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी।

  • 08:57 AM, 27 Feb 2023

    भाजपा उम्मीदवार ने डाला वोट

    मेघालय में भाजपा उम्मीदवार एएल हेक ने पूर्वी खासी हिल्स विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान वह मतदाताओं से भी मिले।

  • 08:33 AM, 27 Feb 2023

    मतदान के लिए लगी लोगों की कतार

    नगालैंड के शमातोर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं।

  • 08:27 AM, 27 Feb 2023

    पांच मतदाताओं को किया गया सम्मानित

    मेघालय विधानसभा चुनाव में शुरुआती मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पांच मतदाताओं को सम्मानित किया गया है।

  • 08:20 AM, 27 Feb 2023

    खरगे ने की वोटरों से मतदान की अपील

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से भारी मतदान की अपील की। खरगे ने ट्वीट कर लिखा कि मेघालय और नगालैंड के लोग प्रगतिशील, कल्याणकारी सरकारों की ओर देख रहे हैं। बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमारे पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नागालैंड के हमारे बहनों और भाइयों से आग्रह है कि बदलाव का एक मौका दें।

  • 08:16 AM, 27 Feb 2023

    कोहिमा में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंच रहे लोग

    नगालैंड में 59 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नगालैंड की राजधानी कोहिमा में वोटिंग के लिए मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं।

  • 08:09 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंज जारी

    मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए 59 सीटों पर मतदान जारी है। तुरा के पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 07:56 AM, 27 Feb 2023

    मतदान केंद्र पर वोट डालने के पहुंच रहे हैं लोग

    मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ देखी गई। तुरा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-29 पर वोटिंग जारी है।

  • 07:47 AM, 27 Feb 2023

    तुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

    मेघालय के तुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग शुरू होते ही एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

  • 07:38 AM, 27 Feb 2023

    पीएम मोदी ने की वोटरों से मतदान की अपील

    मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच पीएम मोदी ने युवा वोटरों से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मेघालय और नगालैंड के लोगों विशेष रूप से युवा और पहली बार के मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

  • 07:32 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मतदान जारी

    मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र के बाहर लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दिए।

  • 07:31 AM, 27 Feb 2023

    कोहिमा में मतदान के लिए उमड़े लोग

    नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नगालैंड की राजधानी कोहिमा में ऑफिसर्स हिल कॉलोनी के बूथ संख्या-20 पर मतदान जारी है।

  • 07:27 AM, 27 Feb 2023

    Meghalaya and Nagaland assembly Elections के लिए मतदान शुरू

    मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि मेघालय में UDP उम्मीदवार एच.डी.आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा का चुनाव टाला गया है।

  • 06:45 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय में 640 मतदान केंद्रों को चुनाव आयोग ने बताया असुरक्षित

    मेघालय में 640 मतदान केंद्रों को चुनाव आयोग ने बताया असुरक्षित

    मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मेघालय एफआर खारकोंगोर ने कहा कि 640 मतदान केंद्रों की पहचान असुरक्षित के रूप में की गई है, 323 की संवेदनशील और 84 की पहचान दोनों के रूप में की गई है।

  • 06:30 AM, 27 Feb 2023

    सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी को 2018 के विधानसभा चुनाव में मिलीं थी 19 सीटें

    2018 के मेघालय विधानसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 19 सीटें मिलीं थी, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं। वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटें जीतने में सफल रही थी। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने छह सीटों पर कब्जा किया था।

  • 06:17 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय की सत्ता में आने के लिए पार्टियों ने किए कई वादे

    मेघालय की सत्ता में आने के लिए पार्टियों ने किए कई वादे

    एनपीपी ने मेघालय के लिए इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की मांग के लंबे समय से लंबित मुद्दे के साथ भाजपा पर हमला किया। तो वही मेघालय भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने शुक्रवार को कहा था कि अगर भाजपा चुनावी राज्य में सत्ता में आती है, तो वे बीफ खाने वाले लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।

  • 06:09 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय में 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

    मेघालय में  369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

    मेघालय में, 21 लाख (21,75,236) मतदाता, जिनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष शामिल हैं। आज 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

  • 05:59 AM, 27 Feb 2023

    नगालैंड विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के किए गए कडे़ इंतजान, CRFP की 305 कंपनियां तैनात

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.शशांक शेखर ने कहा कि नगालैंड में 305 कंपनियां तैनात हैं। संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। 72 घंटों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया है।

  • 05:00 AM, 27 Feb 2023

    मेघालय और नगालैंड में बहुकोणीय मुकाबला; भाजपा, कांग्रेस समेत 13 राजनीतिक दल चुनावी मैदान में

    मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला होना है और 60 में से कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा।